77 वां स्वतन्त्रता दिवस रा.उ.मा.वि., लेदरमेर में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

77 वां स्वतन्त्रता दिवस रा.उ.मा.वि., लेदरमेर में बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरपंच महोदया श्रीमती दाडमी देवी के मुख्य आतिथ्य एवं संस्था प्रधान श्री जेताराम माली की अध्यक्षता में झंडारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च-पास्ट कर ध्वज को सलामी दी गई।छोटी कक्षा के छात्रों ने पिरामिड़ बनाकर ध्वज को सलामी दी| विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने व्यायाम-प्रदर्शन किया| नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने योग आसनों का प्रदर्शन किया| विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एकल गीत, व सामुहिक नृत्यों के माध्यम से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ग्रामीणों की खुब तालियां बटोरी| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं भामाशाहों तथा राष्ट्रीय स्तर पर खेल के माध्यम से अपने लेदरमेर गांव का नाम रोशन करने वाली लेदरमेर की बेटी पुरी कुमारी मेघवाल का साफे व शाॕल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को सिल्वर मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान द्वारा सभी को 77 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समस्त भामाशाहों का आज के इस शुभ अवसर पर पधारकर विद्यालय को सहयोग प्रदान करने व विद्यालय के बच्चों का हौसला अफजाई करने के लिए दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बडी मात्रा में गणमान्य नागरिक व माताएं- बहनें उपस्थित थी| कक्षा 1 से 12 तक प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सिल्वर मेडल श्रीमान नरपतसिंहजी सुपुत्र श्री सतसिंहजी परमार की तरफ से प्रदान किए गए|श्रीमान प्रकाश कुमारजी सैन सुपुत्र श्री फौजारामजी लेदरमेर की तरफ से समस्त छात्र-छात्राओं को स्टील की पानी की बोतल ईनाम स्वरूप दी गई।श्रीमान गोविन्दसिंहजी सुपुत्र श्री अर्जुनसिंहजी जोधा की तरफ से समस्त छात्र-छात्रांओ के भोजन की व्यवस्था की गई।
श्रीमान केशरसिंहजी,नरपतसिंहजी,व गणपतसिंहजी सुपुत्र श्री बलवन्तसिंहजी की तरफ से समस्त छात्र-छात्राओं के लिए मिष्ठान व नमकीन की व्यवस्था की गई|
श्रीमान रूपसिंहजी सुपुत्र श्री भोपसिंहजी के द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं के लिए बिस्किट की व्यवस्था की गई।
श्रीमान गोकुलरामजी सुपुत्र श्री तेजारामजी देवासी की तरफ से साउण्ड की व्यवस्था की गई। श्रीमान शैतानसिंहजी सुपुत्र श्री जवाहरसिंहजी जोधा की तरफ से साफों की व्यवस्था की गई।
ग्रामीणों द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं के लिए चाॕकलेट व बिस्किट की व्यवस्था की गई।श्रीमान रामारामजी सुपुत्र श्री कसनाजी देवासी की तरफ से विद्यालय के लिए इलेक्ट्रॉनिक बेल(सूचना घंटी) राशि13500 का हाथों हाथ आर्डर दिया गया।श्रीमान जोगारामजी सुपुत्र श्री करताजी देवासी की तरफ से विद्यालय के लिए 13 दीवार घडी की व्यवस्था की गई।श्रीमान जालमसिंहजी व सुरेन्द्रसिंहजी द्वारा आगामी 26 जनवरी को समस्त छात्र-छात्राओं के लिए स्कुल बैग देने की घोषणा की गई।श्रीमान परकारामजी सुपुत्र श्री सवाजी देवासी द्वारा 100 स्वेटर 26 जनवरी,2024 को देने की घोषणा की गई।श्रीमान अशोक कुमारजी सुपुत्र श्री द्वारा विद्यालय के लिए एक अलमारी की घोषणा की गई।श्रीमान परबतसिंहजी सुपुत्र श्री बलवन्तसिंहजी जोधा द्वारा आगामी 26 जनवरी, 2024 के लिए डीजे साउण्ड लगाने की घोषणा की गई।श्रीमान शैतानसिंहजी सुपुत्र श्री सुजानसिंहजी द्वारा आगामी 26 जनवरी,2024 पर भोजन की व्यवस्था की घोषणा की गई।श्रीमान द्वारा आगामी 15अगस्त, 2024 पर भोजन की व्यवस्था की घोषणा की गई।श्रीमान बलवन्तसिंहजी सुपुत्र श्री चिमनसिंहजी द्वारा आगामी 15 अगस्त ,2024 को ईनाम की घोषणा की गई।श्रीमान पोसारामजी सुपुत्र श्री हकमाजी प्रजापत द्वारा आगामी 15 अगस्त,2024 की मिष्ठान की घोषणा की गई| इस अवसर पर SMC अध्यक्ष बलवन्तसिंह शारीरिक शिक्षिका ममता कुमारी धाबाई, राजेन्द्र प्रसाद धांगड़, रमेश कुमार सैन, महेन्द्र कुमार, नारायण लाल, चन्द्रभान बुगालिया, सन्तलाल, रविन्द्र कुमार, प्रकाश कुमार, अर्जुनसिंहजी, प्रकाश कुमार सैन, भावाराम देवासी, प्रदीप कुमार प्रजापत, नरपतसिंहजी, वचनसिंहजी, नरपतसिंह S. पोसाराम प्रजापत, राजाराम प्रजापत, राजाराम देवासी, आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
