भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मनाया रक्षाबंधन का पर्व।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आम नागरिकों को राखी बांध कर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया।रक्षाबंधन के पावन पर्व को ध्यान में रखकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी, सब्जी वालो, फल फ्रूट वालों, दुकानदारों, राजगीर भाइयों के कलाई में राखी बांधी । उन्होंने स्वयं के सुरक्षा की जिम्मेदारी भाइयों को सौंपी । श्रीमती सोलंकी ने बताया कि भाई बहन के प्यार की मजबूती का पावन पर्व रक्षाबंधन महिला मोर्चा द्वारा पूरे हफ्ते मनाया जाएगा । किसी भी भाई की कलाई सुनी नहीं रहे, को ध्यान में रखकर सभी को राखी बांधी जाएगी ।
इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर जो धागा बांधती है, वह शुभ होता है । यह धागा रक्षा और सुरक्षा का प्रतीक है ।
भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। इस अवसर पर श्रीमती सोलंकी के साथ जिला मंत्री गायत्री गॉड, संजू दवे, रिचा शर्मा, अरुण पटेल, हेमलता गहलोत, संगीता सांखला, शिल्पा, निकिताकंवर, भावना बाई मौजूद रही ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
