नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चुनाव प्रबंधन के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

चुनाव प्रबंधन के संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुआ प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

😊 Please Share This News 😊

जालौर। भारतीय जनता पार्टी जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला बिशनगढ़ स्थित वतन पैलेस में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व यूटीआई चेयरमैन जोधपुर महेंद्रसिंह राठौड़, दिल्ली विधायक अजय महावर, प्रदेश मंत्री अन्नतराम बिश्नोई, सांवलाराम देवासी, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय मंत्री विजया राहटकर ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधित प्रबंधन एवं समन्वय समिति के कार्यों का स्पष्टीकरण करके कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा जिले की पांचों विधानसभा सीट को जीत रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को धरातलीय परिश्रम करके ही यह सफलता प्राप्त की जा सकती हैं। यूटीआई पूर्व  चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के विरुद्ध का चुनाव हैं। जिला पर्यवेक्षक अजय महावर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी शंखनाद हो चुका हैं । कार्यकर्ताओं को पूर्ण ऊर्जा एवं सामर्थ्य के साथ तैयारियों में जुटने की आवश्यकता हैं। जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश भर की जनता के साथ छलावा किया हैं। उन्होंने झूठे वादे कर सत्ता हथियाने का काम किया और प्रारंभ के चार साल में सरकार बचाने का काम किया।भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की कार्यशाला का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल की मेहनत का परिणाम आने वाला हैं । और यह परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं, क्योंकि भाजपा ने पांच साल जनता के बीच उनके सुख-दुख में साथ रहकर बिताए हैं।इस दौरान प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व यूटीआई चेयरमैन महेंद्रसिंह राठौड़, संभाग सह प्रभारी प्रमोद सामर, दिल्ली विधायक अजय महावर, प्रदेश मंत्री अन्नतराम विश्नोई, सांवलाराम देवासी, जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा, जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष खीमाराम चौधरी, विधायक जोगेश्वर गर्ग, विधायक नारायणसिंह देवल, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक पूराराम चौधरी, जिला प्रमुख राजेश राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वन्नेसिंह गोहिल, शंकरसिंह राजपुरोहित, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ मंजू मेघवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अमीचंद जैन, गेनाराम मेघवाल, मंगलसिंह सिराणा, शशिकंवर भैंसवाडा, प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, किरण भारतीय, सविता राणा, जिला महामंत्री प्रकाश छाजेड़, हरीश राणावत, पुखराज राजपुरोहित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी, ओबाराम देवासी, नसीर खान, भेरूदान चारण, ईश्वरसिंह थुंबा, मेघराज चौधरी, मनजीराम चौधरी, ठाकराराम मेघवाल, पवनी मेघवाल, सुशीला सेन, भूरसिंह देवकी, लाखाराम देवासी, प्रवीण माली, देवेंद्र सुथार, डिंपलसिंह चौहान, भवानीसिंह देता, विशनसिंह सोलंकी, जब्बरसिंह तूरा, रामप्रकाश चौधरी, मुकेश खंडेलवाल, दीपसिंह धनानी, राजवीरसिंह नोसरा, महिपालसिंह चारण, हिंगलाजदान चारण, राव गणपतसिंह बागेडिया, सुरेश सोलंकी, नैनमल लखारा, उदयसिंह दादाल, तलसराम चौधरी, हकामाराम प्रजापत, महावीरसिंह पांनवा, मांगीलाल राव, शैतानसिंह राजपुरोहित, अमृत देवासी, महेंद्र सोलंकी, गंगाराम माली, छगनलाल पुरोहित, रमेश रावल, दोलतसिंह कलापुरा, रिडमलसिंह डाबी, अमृतलाल चौधरी, तुलसाराम मांजू, केहराराम चौधरी, भरतसिंह भोजाणी, छैलपुरी गोस्वामी, तगतसिंह तलियाना, ओटरमल परमार, प्रकाश नागर, ईश्वरलाल मोदी, भरत जीनगर, सांवलाराम माली, शंकरदान चारण, परवतसिंह भाड़ू, उत्तम गर्ग, प्रेमाराम देवासी, भीखाराम सरगरा, दिलीप सोलंकी, रमेश बारूपाल, तगाराम जीनगर, मगाराम चौधरी, भंवरलाल बिश्नोई, बंशीलाल सुथार, जेठूसिंह मांगलिया, सुरेश राजपुरोहित, अचलसिंह परिहार, मोनिका कुंटल, छगनलाल सुथार, दिनेश माहवर, प्रवीण दवे, पांचाराम प्रजापत, रूघनाथसिंह राजपुरोहित, रमेश गर्ग, उत्तम गर्ग, जयपालसिंह चारण, हेमाराम जांगू, गोविंद रावल, वरदसिंह पाथेड़ी, देवाराम चौधरी, जयंतीलाल चौधरी, दीपककुमार, खींयाराम चौधरी, बजरंगकुमार, देवाराम सुथार, दिनेश भाटी, नाथूसिंह तीखी, पहाड़सिंह राव बोरली, मनोहर राणा, प्राचीकंवर भाटी, उर्मिला दर्जी, पिंकी शर्मा, सन्तोषकंवर पुरोहित देवड़ा, राव हेमेंद्रसिंह बगेड़िया, किशोरसिह निलकंड, जबराराम राणा, अदाराम लुकंडा, बंसीलाल सुथार सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!