विधानसभा क्षेत्र आहोर में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम, सरकार परिवर्तन का लिया संकल्प।
|
😊 Please Share This News 😊
|

आहोर। विधानसभा क्षेत्र आहोर में भाजपा महिला मोर्चा का कार्यक्रम, गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप परिवर्तन का लिया संकल्प, आज आहोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन हुआ जिसमें काफी संख्या में महिलाओं एवं पदाधिकारी ने भाग लिया उक्त जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार यह नारी शक्ति सम्मेलन हुआ है इसमें जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना सादा और भाजपा की योजनाओं की वाही वाही की। गहलोत सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है कांग्रेस के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं पूरे प्रदेश में प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है जिसमें यह सरकार विफल हो रही है आने वाले विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति ने संकल्प लिया है कि इसका जवाब देगी। श्रीमती सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए बताया कि इन्होंने महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने की दिशा में बहुत काम किए हैं जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम भी है। आज इस सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी, जिला मंत्री गायत्री गॉड,
जिला मंत्री इंदु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मौसमी देवी, मंडल अध्यक्ष ललिता शर्मा, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष पिंकी शर्मा,
अनीता, कविता,रेखा,सीमा ,पूजा ,बदामी देवी ,सुरमा देवी सुमन ,कुसुम कवर,ओटरमल परमार, शंकर दान, जेठू सिंह, हकमाराम आहोर मंडल अध्यक्ष, मांगीलाल चंदराई मंडल अध्यक्ष, अमृत देवासी गुड़ा बालोतन मंडल अध्यक्ष, बंसी लाल सुथार,
दिनेश सियाणा, सोहनलाल सुथार, तारा राम जी प्रजापत, नारायण लाल चौधरी ,आदि उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
