जोगेश्वर गर्ग ने लिया मनोनीत आचार्य से आशीर्वाद।
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। स्थानीय महावीर स्वामी जैन मंदिर प्रांगण में जालोर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जोगेश्वर गर्ग ने जैन समाज के त्रिस्तुतिक संघ के मनोनीत आचार्य हितेशविजय म सा से आशीर्वाद प्राप्त किया ।उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एवं निवर्तमान विधायक जोगेश्वर गर्ग को भारतीय जनता पार्टी का पुनः टिकट मिलने पर सर्व प्रथम वे यहां चातुर्मास कर रहे मनोनीत आचार्य हितेशविजय म सा से आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचे । इस अवसर पर भीनमाल जैन संघ द्वारा जोगेश्वर गर्ग को तिलक लगाकर, शाल ओढाकर तथा माल्यार्पण कर बहुमान-स्वागत-सत्कार किया गया । कार्यक्रम के दौरान मुकेश बाफना, भंवरलाल कांनूगो, डाॅ श्रवणकुमार मोदी, माणकमल भंडारी, भंवरलाल कोमता, पुखराज कांनूगो, देवेन्द्र भंडारी सहित कई जैन समाज के बंधु उपस्थित रहे ।
जोगेश्वर गर्ग के साथ में विशेष रूप से धणानी के पूर्व ठाकुर दीपसिंह धणानी एवं साथी गण ने भी अपनी उपस्थित दर्ज कराई ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
