युवाओं की सोच को मंच देने के लिए आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर -श्री बद्रीनाथ सांस्कृतिक एवं समाजसेवी संस्था व रवीन्द्र मंच सोसाईटी,जयपुर के सहयोग से आयोजित नुक्कड़ नाटक मेला प्रतियोगिता में जयपुर महानगर के हरिदेव जोशी पत्रकारिता यूनिवर्सिटी, पारीक पीजी कॉलेज, एस एस जैन गर्ल्स सुबोध कॉलेज, ऑटोनोमस कॉलेज व अन्य 12 महाविद्यालियों द्वारा भाग लेकर शहर की प्रसिद्ध नाट्य धरोहर रवीन्द्र मंच, रामबाग पर स्वच्छ भारत मिशन 2.0, युवा कौशल, शिक्षा, नशा मुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, राजस्थानी कला एवं संस्कृति धरोहर संरक्षण व प्रचार-प्रचार आदि सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक खेले गए।युवाओं की सोच को मंच देने के लिए आयोजित इस नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नाट्य क्षेत्र के वरिष्ठ रंगकर्मी श्री नरेंद्र सिंह बबल व युवा रंगकर्मी श्री विनोद जोशी, उपस्थित रहे।अनेकों विषयों पर खेले गए नाटकों में प्रथम स्थान पर कनोडिया पीजी महिला महाविद्यालय, तथा द्वितीय स्थान पर एसएस जैन सुबोध बीएड कॉलेज, सांगानेर व तृतीय स्थान पर वैदिक कन्या कॉलेज रहा।युवा पीढ़ी को सही मार्गदर्शन और राष्ट्र प्रेम की भावना से जुड़कर कार्य करने के लिए प्रेरणास्पद व्याख्यान देकर
कार्यक्रम के अथिति श्रीमती कनिका कालिया,
निदेशक भारतीय मानक ब्यूरो,राजस्थान व डी.के. राठौड़ जॉइंट कन्ट्रोलर डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम्युनिकेशन,जयपुर ने आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम निर्देशक चेतना शर्मा ने बताया कि वे ऐसे सामाजिक व ज़रूरी विषयों पर
अनेकों कलात्मक माध्यमों से जागरूक करने व उनके कौशल को मंच प्रदान कर सार्थक दिशा देने का प्रयास करते रहना चाहती है यह प्रतियोगिता भी उन्हीं युवा प्रयासों का एक हिस्सा है जिन्हें ऊर्जावान युवाओं ने सार्थक करने में अहम भूमिका निभाई।
मंच संचालन मनीष खंडेलवाल, दीक्षा जांगिड़ ने किया व मौके पर एसबीएस संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
