नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सरोज कंवर बनीं नगर निगम जयपुर की उप महापौर – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

सरोज कंवर बनीं नगर निगम जयपुर की उप महापौर

😊 Please Share This News 😊

जयपुर 26 सितंबर,(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता)जयपुर नगर निगम के उपाध्यक्ष (उपमहापौर) पद के लिए शनिवार को आयोजित चुनाव में श्रीमती सरोज कंवर विजयी घोषित हुई हैं। नगर निगम जयपुर के सभासद् भवन में आयोजित मतदान प्रक्रिया में रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार की निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया।

रिटर्निंग अधिकारी महापौर एवं उपमहापौर आम चुनाव 2026 ने बताया कि जयपुर नगर निगम में कुल 150 सदस्यों में से 149 सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहे और मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। मतदान के पश्चात संपन्न हुई मतगणना में कुल 148 मत विधिमान्य पाए गए, जबकि 01 मत नोटा को मिला।उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सरोज कंवर को सर्वाधिक 89 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आईं एन सी के सलमान मंसूरी को 58 मत मिले। इस प्रकार सरोज कंवर ने 31 मतों के अंतर से उप महापौर पद पर जीत दर्ज की।रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि श्रीमती सरोज कंवर को राजस्थान नगरपालिका नियमों के अनुसूची-6 (नियम 87) के उप नियम (6) में अन्तर्विष्ट उपबन्धों का अनुसरण करते हुए विधिवत रूप से जयपुर नगर निगम के उप महापौर पद पर निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!