नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संभागीय आयुक्त ने जिला कारागृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

संभागीय आयुक्त ने जिला कारागृह का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का किया अवलोकन।

😊 Please Share This News 😊

जालोर 21 फरवरी। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जिसमें व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गई।संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह के जिला कारागृह पहुँचने पर पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने जिला कारागृह में बंदियों से कारागृह की व्यवस्थाओं, उनकी दिनचर्या व उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को लेकर कार्मिकों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बीमार बंदियों के उपचार के लिए कारागृह में चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।संभागीय आयुक्त ने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिला कारागृह में सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई पर कार्मिकों को निर्देशित किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, कारागृह की पुलिस उप अधीक्षक सम्पति बामणिया सहित कारागृह के कार्मिक एवं पुलिस जवान उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!