नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भारत स्काउट गाइड, विप्र फाउंडेशन का कौशल प्रशिक्षण शिविर संपन्न। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भारत स्काउट गाइड, विप्र फाउंडेशन का कौशल प्रशिक्षण शिविर संपन्न।

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल -भारत स्काउट गाइड, विप्र फाउंडेशन का कौशल प्रशिक्षण शिविर सामाजिक समरसता के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रकल्प संस्था की अनुकरणीय पहल, डॉ सरजीत सिंह विधायक ( 95संभागी ने निःशुल्क सिलाई,ब्यूटी पार्लर प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण ग्रीष्म कालीन शिविर 2025 का भव्य समापन समारोह पर आयोजन पर जनप्रतिनिधि गण,विविध विभाग के अधिकारी,सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ हर्षोल्लास,उमंग के साथ समारोह सुसंपन्न)
स्थानीय शहर के उगमना वास महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी मीडियम स्कूल विनायक पुरी परिसर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल, विप्र फाउंडेशन,जालोर व श्री महाकवि माघ विकास संस्थान भीनमाल के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम प्रायोजक सौजन्य भामाशाह गजेंद्र सिंह चौहान,भूतेल,मोहब्बत सिंह प्रदेश रावणा राजपूत महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी व वरिष्ठ समाज सेवी,भोमाराम देवासी निवर्तमान पार्षद की आत्मीयता से मातृ शक्ति प्रज्ञा कौशल प्रशिक्षण शिविर 2025 का भव्य आयोजन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर स्काउट प्रार्थना के साथ शुभारंभ हुआ,शिविर संभागियो द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत मारवाड़ की प्रसिद्ध मारवाड़ी नृत्य में रंग बिरंगी वेशभूषा व थिरकते पांव तथा ढोल की थाप अपना रंग जमाकर समा बांधा, कार्यक्रम में डॉ सरजीत सिंह विधायक के मुख्य अतिथि,दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री, नैन सिंह राजपुरोहित जिला अध्यक्ष विप्र फाउंडेशन, शांतिलाल दवे शिक्षा अधिकारी जालोर, भरत देवड़ा अधिशाषी अभियंता,बिजली विभाग, डॉ घनश्याम व्यास सचिव राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल,भारत स्काउट गाइड व श्री महाकवि माघ विकास संस्थान के संरक्षक संपतराज अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुंधा माता ट्रस्ट, ओम प्रकाश महेश्वरी,मांगीलाल गहलोत,सी एल गहलोत, ओम प्रकाश सुंदेशा भाजपा नेता,मेसाराम देवासी ,श्याम खेतावत ,अध्यक्ष वराह श्याम ट्रस्ट, प्रेमाराम बंजारा,हाजी सतार खा के विशिष्ठ आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।डॉक्टर समरजीत सिंह विधायक ने कहा की मनुष्य जीवन में प्रज्ञा कौशल विकास की प्रासंगिकता व उपादेयता पर सविस्तार से अवगत कराया व भारत स्काउट गाइड जो विश्व स्तरीय सबसे बडा वर्दी धारी अनुशासित संस्थान है इससे सम्पूर्ण जीव जगत व मानव कल्याण की एक अनुकरणीय प्रेरक प्रकल्प का अनूठा स्थान है।

दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन ने कहा की विप्र समाज 36 कौम मे राष्ट्र निर्माण,सामाजिक व सांस्कृतिक व समरसता प्रकल्प के तहत सामाजिक एकता के महान पर्व पर विप्र फाउंडेशन परिवार,भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के अनुकरणीय पहल से अभिभूत बताया व सराहनीय यूनिक यादगार ऐतिहासिक पहल बताया।

नैन सिंह राजपुरोहित जिला अध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन सवाई सिंह सी ओ स्काउट ने कहा की अपने जीवन के श्रेष्ठ तरीके से जीने की व अनुशासन की कार्य व्यवस्था भारत स्काउट गाइड का महत्व पूर्ण स्थान है। प्रेमाराम बंजारा,श्याम खेतावत अध्यक्ष वराह श्याम ट्रस्ट,शांतिलाल दवे,भरत देवड़ा, हाजी सतार खा वरिष्ठ समाज सेवी,संपतराज अग्रवाल, ओम प्रकाश महेश्वरी,मोहब्बत सिंह ने इस प्रकार के कौशल प्रशिक्षण को प्रेरक, बताया उपस्थित गणमान्यों के साथ *एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना* राष्ट्र अभ्युदय में 36 कौम की प्रज्ञा कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में जनसामान्य की सहभागिता की बात कही,

महिला संभागी ने अपने देश प्रेम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी दर्शकों,श्रोताओं का मन मोहा, डॉक्टर घनश्याम व्यास अपने वक्तव्य में बताता की संस्था ऐसे अवसर पर हुनर के लिए प्रकल्प,सांस्कृतिक कार्यक्रम एक आपस में भाई चारा प्रेम को प्रगाढ़ करता है।दिनेश दवे प्रदेश महामंत्री विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन 1सी ने समापन कार्यक्रम आयोजन पर स्वागत भाषण दिया,

डॉ घनश्याम व्यास ने बताया कार्यक्रम में भीनमाल क्षेत्र के बंधुवर इस समारोह कार्यक्रम में अन्य सहगामी प्रकल्पो के माध्यम से बढ़ चढ़ के अपनी सहभागिता प्रदत्त कर अपनी सेवाए ज्ञापित की जिससे मानवीय जीवन में कौशल विकास,सदाचार,प्रेम, पर्यावरण चेतना , जल के अपव्यय की रोककर जल संरक्षण का संदेश एक राष्ट्र निर्माण एक अनुपम पहल है।प्रेमाराम बंजारा ने बताया कि भारत स्काउट के विविध आयामों के आयोजन जन मानस व विद्यार्थियो के सर्वांगीण विकास को प्रोन्नत करने हेतु इस राष्ट्र व्यापी प्रकल्प के प्रचार प्रसार में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है,उनका संबल देने हेतु आव्हान किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर घनश्याम व्यास भीनमाल ने किया।

इस समापन सुअवसर पर प्रेमाराम बंजारा वरिष्ठ समाज सेवी,श्याम खेतावत,सुरमसिंह सोलंकी, रमेश शर्मा(से.नि.विकास अधिकारी)मीना शर्मा प्रदेश महामंत्री,रिंकु शर्मा जिलाध्यक्ष,कंचन वैष्णव,मंजु वैष्णव,महिला विंग विप्र फाउंडेशन,वासुदेव अवस्थी,ब्लाक अध्यक्ष,

राजेंद्र वैष्णव ब्लाक महामंत्री,डा अक्षयजी बोहरा,संस्था प्रधान नरोतम त्रिवेदी, नरेंद्र जैन, सुरेश मिडिया,महेन्द्र शर्मा,लक्ष्मणसिंह,श्रवण जीनगर, रमेश देवासी,मेसाराम देवासी, लीलाराम देवासी,सी एल गहलोत,सुरेश विश्नोई, बेसरा राम देवासी,नारायणलाल,मुस्ताक खां, कुलदीप याज्ञी, मांगीलाल गहलोत, मोहब्बतसिंह सहित कई कार्यकर्ता बंधु -भगिंनी व मोहल्ले वासी उपस्थित थे।                                                गजेंद्र सिंह चौहान, भूतेल को माघ सेवा पुरस्कार               गजेंद्र सिंह चौहान द्वारा अपने शिक्षा,समाज सेवा के फलस्वरूप माघ सेवा पुरस्कार भी ज्ञापित किया और इनके परिवार को असीम मंगल मय शुभकामनाएं प्रदत्त की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!