नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्य सचेतक ने आसाणा ग्राम में सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मुख्य सचेतक ने आसाणा ग्राम में सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा।

😊 Please Share This News 😊

आमजन से बहते नदी-नालों से दूर रहने तथा सड़क व रपट के ऊपर बह रहे पानी को पार नहीं करने की अपील की।
जालोर 27 अगस्त। राजस्थान विधनसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने बुधवार को सायला उपखण्ड के आसाणा ग्राम में 6 व्यक्तियों के नदी में लापता होने पर एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस द्वारा चलाए जा रहे सर्च रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया तथा अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली।मुख्य सचेतक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बरसात के मौसम में सड़़क या रपट से ऊपर बहते पानी को वाहन या पैदल पार करने का प्रयास नहीं करें तथा बहते नदी-नालों से दूरे रहे व सुरक्षित रहे।
सांथू में मृत्तकों के घर जाकर दी श्रद्धांजलि तथा परिवारजनों को दी सांत्वना।
स्वास्थ्य केन्द्र सांथू में भर्ती घायल महिला के स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने मंगलवार को रात्रि में सांथू ग्राम में सुकड़ी नदी के बहाव में डूबकर श्रीमती पसीया पत्नी टीलाराम भील व छोटाराम पुत्र होकाराम भील की मृत्यु होन पर बुधवार को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके परिवारजनों को सांत्वना दी। उन्होंने सुकड़ी नदी के बहाव में घायल श्रीमती कटुआ पत्नी रणछोड़ाराम भील से स्वास्थ्य केन्द्र सांथू में जाकर मुलाकात की तथा उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को हरसंभव उपचार मुहैया करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जालेर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित, जालोर तहसीलदार बाबूसिंह राजपुरोहित, पुखराज विराणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बचाव एवं राहत कार्यों की मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग कर रहे प्रभावी मॉनिटरिंग।
आसाणा ग्राम में सोमवार को प्रातःकाल से उपस्थित रहकर राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे व जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया बचाव एवं राहत कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर रहे है।
बचाव एवं राहत कार्यों में एसडीआरएफ की 3 टीमे व सिविल डिफेंस की 1 टीम मंगलवार रात्रि से तलाश में जुटी हुई है। बुधवार सायं तक आसाणा नदी दुर्घटना में डूबे 6 लोगों में से 4 शवों को निकाला जा चुका हैं वही 2 लापता व्यक्तियों को ढूंढ़ने का प्रयास निरन्तर किए जा रहे है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, सायला उपखण्ड अधिकारी सूरजभान विश्नोई, पुलिस उप अधीक्षक गौतम जैन, सायला तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी सहित प्रशासन, पुलिस व राहत बचाव की टीमे मुस्तैदी से जुटी हुई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!