प्रभारी सचिव ने सेवा पर्व पखवाड़े के तहत आयोजित शिविरों को लेकर की समीक्षा बैठक।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर-विभागीय अधिकारियों को कैंप से पूर्व सर्वे कर योजनाओं के तहत अधिकतम पात्र लोगों को लाभांवित करने के दिए निर्देश।
जालोर 17 सितम्बर। जिले के प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा की अध्यक्षता में सेवा पर्व पखवाड़े के तहत आयोजित ग्रामीण एवं सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने तथ केन्द्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुँचाने को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार आहोर में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में प्रभारी सचिव विश्वमोहन शर्मा ने लंबित फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण किए जाने, किसान गिरदावरी एप डाउनलोड करवाने, अपना खात पोर्टल पर आपसी सहमति से विभाजन के लंबित प्रकरणों व लंबित नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण, मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करने, राजस्व रिकॉर्ड का शुद्धीकरण कर रिकॉर्ड में इन्द्राज करने, स्वामित्व योजना के तहत पट्टों के आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, टीबी मुक्त अभियान, मुख्यमंत्री मंगला बीमा योजना में पशुओं का बीमा करवाने, पशुओं के टीकाकरण, बिजली के झूलते तारों व क्षतिग्रस्त खंभों एवं त्रुटिपूर्ण मीटर की समस्याओं का निपटान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नवीन पंजीयन, जनाधार योजना में नवीन नामांकन व संशोधन, एनएफएसए में परिवारों की ईकेवाईसी, राशनकार्ड धारकों की आईडी मैप, कृत्रिम अंग व उपकरणों के वितरण, प्रधानमंत्री मातृ
वंदन योजना के लाभार्थियों का पंजीयन सहित किए जाने वाले कार्यों के विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों के कैंप आयोजन से पूर्व सर्वे कर विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों का चिन्हीकरण कर उन्हें
लाभान्वित करने के लिए निर्देशित किया।इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी चिदम्बरा परमार,
आहोर उपखण्ड अधिकारी सांवरमल रैगर, विकास अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित, उप सीएमएचओ डॉ. वीरेन्द्र हेमथानी,
तहसीलदार मोहित आशिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
