डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की केंद्रीय कार्यसमिति के चुनाव करवाने के लिए पूर्व अध्यक्ष श्री जे पी विमल को चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर, 25 सितम्बर, 2025:- डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान की केंद्रीय कार्यसमिति के आगामी चुनाव स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से लोकतान्त्रिक ढंग से सोसायटी विधान के अनुसार संपन्न करवाने के लिए श्री जे पी विमल आईएएस (से.नि.) एवं सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष को चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस हेतु सोसायटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं चुने हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बनवारी लाल बैरवा व् कोषाध्यक्ष श्री दयानन्द सक्करवाल ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।चुनाव समिति के अन्य सदस्यों की नियुक्ति के लिए श्री जे पी विमल को अधिकृत किया गया है तथा सोसायटी के महासचिव व् कोषाध्यक्ष मतदाता सूचि तैयार कर चुनाव समिति को प्रस्तुत करेंगे।चुनाव समिति अध्यक्ष द्वारा राजस्थान के समस्त जिलों में मतदान केन्द्रो व् मतदान दलों का गठन किया जायेगा एवं सोसायटी के महासचिव व् कोषाध्यक्ष के द्वारा चुनाव खर्च के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।सोसायटी की केंद्रीय कार्यसमिति के गत चुनाव नवम्बर, 2022 में संपन्न हुए थे जिसका कार्यकाल नवम्बर, 2025 में पूरा हो रहा है तथा सोसायटी विधान के अनुसार कार्यकाल समाप्त होने के एक माह पूर्व आगामी चुनाव करवाने आवश्यक हैं।सोसायटी का सदस्यता अभियान दिनांक 30 सितम्बर, 2025 तक जारी है इसके बाद मतदाता सूचि तैयार की जाएगी। गत चुनावों में सोसायटी के लगभग 70000 सदस्यों ने भाग लिया था जो अब लगभग 80000 सदस्यों के भाग लेने की उम्मीद है।डॉ.अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी राजस्थान के विभिन्न पदों पर रहे गणमान्य लोगों में श्री राम नारायण बैरवा (IAS), श्री महेंद्र सिंह आईएएस (IAS), श्री पी सी हाडिया, (IRS), श्री हनुमान प्रसाद (IAS),श्री नवीन डांगी (व्यवसायी), श्री बाल चंद वर्मा (शिक्षाविद), श्री एम एल मंगल (RCTS), श्री थान सिंह जाटव (RAS), श्री भीमसेन लेखरा (RHJS), श्री एम पी वर्मा (RCTS), श्री अर्जुन राम मेघवाल (IAS), श्री जे पी विमल, (IAS), डॉ. बी एल जाटावत (IAS), श्री राम कुमार वर्मा (RBI), श्री हरिनारायण बैरवा (RTrS), डॉ.भजन लाल रोलन (RTrS), श्री अनिल कुमार गोठवाल, (RPS), डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा, (IPS), श्री जी एल वर्मा (DD) आदि अध्यक्ष व महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।यह सोसायटी अनुसूचित जाति वर्ग की सबसे बड़ी सर्वमान्य संस्था है जिसके चुनावों पर सभी राजनैतिक दलों व् सामाजिक संगठनों की नजर रहती है। 36 of 23 Sept 2025 Pdf
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
