एक वर्ष की अवधि के लिए 7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट पूर्णतः निःशुल्क।
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर– भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशानुसार, आधार धारकों को 5 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उनके आधार में बायोमेट्रिक जानकारी का अद्यतन (अपडेट) कराना अनिवार्य है। प्राधिकरण द्वारा 5-7 वर्ष एवं 15-17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन सेवा निःशुल्क प्रदान की जाती है।सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक व सिस्टम एनालिस्ट कपिल लूणा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा वर्तमान समय में मिशन मोड में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (एमबीयू) अद्यतन में अपेक्षित प्रगति के लिए 29 सितम्बर, .2025 को यह निर्णय लिया गया है कि 7 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन की सेवा दिनांक 1 अक्टूबर, 2025 से आगामी एक वर्ष की अवधि के लिए पूर्णतः निःशुल्क कर दी गई है।उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे के निर्देशानुसार अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन की वांछित प्रगति के लिए षिक्षा विभाग एवं सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में चाणक्य विद्यापीठ सीनियर सैकण्डरी स्कूल पावली, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जसवंतपुरा, करियर अकादमी सीनियर सैकण्डरी स्कूल भीनमाल, भारती ज्ञान मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल बड़गांव व सरस्वती बाल विद्या मंदिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल मालवाड़ा में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन के लिए विषेष आधार षिविर आयोजित किए जा रहे है।
इसके अतिरिक्त जिले के किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर भी बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन निःशुल्क करवाया जा सकता है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
