नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंबेडकर मिशन के लिए बड़ी घोषणा,लाखाराम मेघवाल ने दी जमीन। – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अंबेडकर मिशन के लिए बड़ी घोषणा,लाखाराम मेघवाल ने दी जमीन।

😊 Please Share This News 😊

जालौर – मडगांव (बाकरा रोड) में आयोजित एक भव्य सेवानिवृत्ति एवं स्नेह मिलन समारोह में लाखाराम (उमावत) मेघवाल , वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिबलसर, ने अपनी 34 वर्ष की गौरवमयी सेवा पूर्ण करने के बाद एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने अपने निवास स्थान में से एक बीघा जमीन अंबेडकर मिशन को संचालित करने हेतु बौद्ध विहार के नाम से समाज को समर्पित करने की घोषणा की।

समाज के लिए समर्पण –

वशिष्ठ अध्यापक लाखाराम मेघवाल और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रेमलता के साथ उनके सुपुत्र डॉ. प्रेम प्रकाश, एडवोकेट श्रवण कुमार और सुपुत्री नीतू सिंह ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। समाज ने उनके इस निर्णय का तहे दिल से स्वागत और अभिनंदन किया है।

बैठक का आयोजन –

अंबेडकर मिशन को गति देने के लिए दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को वशिष्ठ अध्यापक लाखाराम मेघवाल की ओर से बौद्ध विहार के नाम से समाज को समर्पित जमीन पर एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में आप सभी की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

व्यक्तित्व की महक –

वशिष्ठ अध्यापक लाखाराम उमावत के व्यक्तित्व की महक समाज में सदैव बनी रहेगी। उनके द्वारा किए गए कार्य और समर्पण से समाज को सदैव प्रेरणा मिलेगी।( टीलाराम सिंधल बिबलसर )

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!