संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने रन फॉर यूनिटी, एकता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।
|
😊 Please Share This News 😊
|

रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन व प्रतिभागियों को दिलाई एकता की शपथ।
जालोर 31 अक्टूबर। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती व राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर राजकीय उच्च प्राथमिक हनुमानशाला से शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम तक एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एकता दौड़ को संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह व जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। एकता दौड़ हनुमानशाला स्कूल से रवाना होकर तिलक द्वार, वन-वे रोड़, नगर परिषद रोड़, आहोर चौराहा होते हुए शाह पूंजाजी गेनाजी स्टेडियम जालेर पहुँची। रन फॉर यूनिटी दौड़ मे जिला प्रशासन के अधिकारी-कार्मिक, राजस्थान पुलिस के कार्मिक, नर्सिंग स्टूडेंट, स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ पश्चात राष्ट्रीय एकता के लिए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों व कार्मिकों ने शपथ ली।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व कैलाश विश्नोई, उप पुलिस अधीक्षक गौतम जैन,
कोतवाली थानाधिकारी अरविंद कुमार सहित आमजन मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
