बाड़मेर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार पटेल के विचारों के प्रति जागरूकता लाने का दिया संदेश।
|
😊 Please Share This News 😊
|

बाड़मेर 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सरदार@150 समारोह के तहत बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अहिंसा सर्किल से बीएनसी सर्किल तक यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। इधर, बाड़मेर जिले में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर टीना डाबी, एवं समाजसेवी अनंतराम विश्नोई ने अहिंसा सर्किल से यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, जिला कलक्टर टीना डाबी, पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना, समाजसेवी अनंतराम विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, तहसीलदार हुकमींचद, समाजसेवी स्वरूपसिंह खारा, रणवीरसिंह भादू, रमेशसिंह इंदा, देवीलाल कुमावत, मूलसिंह जूड़िया, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम, कृष्णसिंह महेचा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़, स्काउट सीईओ योगेन्द्रसिंह, पूर्व प्रतिपक्ष नेता पृथ्वीराज चंडक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक प्रमोद वैष्णव समेत विभिन्न जन प्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेटस, स्काउट, सिविल डिफेंस स्वयंसेवक, आमजन एवं विभिन्न महाविद्यालयों तथा विद्यालयों के विद्यार्थी यूनिटी मार्च में शामिल हुए। यूनिटी मार्च का आयोजन अहिंसा सर्किल से स्टेशन रोड़, सिणधरी चौराहे से होते हुए बीएनसी सर्किल तक किया गया। इस दौरान बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी एवं जिला कलक्टर टीना डाबी ने उपस्थित संभागियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सरदार पटेल के विचारों के प्रति जागरूकता का लाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रतिभागी सरदार@150 हेस्टेग का उपयोग कर सोशल मीडिया पोस्ट भी कर सकते हैं।एकता दिवस पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर बाड़मेर जिले के सरकारी कार्यालयों में एकता दिवस की शपथ दिलाते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर टीना डाबी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्रसिंह चांदावत, यूआईटी सचिव श्रवणसिंह राजावत, संस्थापन अधिकारी हस्तीमल राठौड़ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसी तरह जिला परिषद कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि कुमार ने कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इसी तरह जिला, उपखंड मुख्यालयों के साथ ग्राम पंचायत स्तर तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्टूबर को देश भर मे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
अधिकाधिक युवाओं को सरदार@150 कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश।
जिला कलक्टर टीना डाबी ने 25 नवंबर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा आमजन विशेषकर युवाओं को शामिल करने के निर्देश दिए है। इस अभियान में आत्मनिर्भर भारत के बिंदुओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।
साथ ही सरदार@150 यंग लीडर क्विज, सरदार@150 रील कंपटीशन एवं सरदार@150 निबंध प्रतियोगिता में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
