भारतीय संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करें-राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 16 अप्रैल। राज्य के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने राजेन्द्र नगर जालोर स्थित जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिवर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय के लोकार्पण की शुभकामनाएँ देते हुए सहकारी बैंकिंग संस्थाओं के आम व्यक्ति के जीवन में वित्तीय महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक छोटे उद्यमियों, कुटीर उद्योगों, किसानों, मजदूरों, फल-सब्जी के विक्रेताओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता देते है। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग को स्वरोजगार का मौका मिलता है। यही सहकार है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता हैं।माननीय राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में सहकारिता क्षेत्र में अपने जीवन के अनुभव व संस्मरण साझा करते हुए डेयरी व कृषि के व्यवसाय में सहकारी संस्थाओं का महत्व बताया। उन्होने कहा कि राज्य में कृषि व डेयरी क्षेत्र में विकास व नवाचार हेतु सहकारिता से जुड़े संस्थानों को पारदर्शिता व कर्मठता से कार्य करने होंगे एवं इन वित्तीय संस्थानों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधिकाधिक संख्या में वंचित वर्ग के लोगों को जोड़ना होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई जन-धन योजना के तहत कुल 56 करोड़ नवीन बैंक अकाउंट खोले गए। जिससे आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में डेयरी के क्षेत्र में सहकारिता द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप दुग्ध उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।
उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति व ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करने की बात कही।
समारोह में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सहकारिता के क्षेत्र में गुजरात व महाराष्ट्र मॉडल का अनुसरण करने व गुड प्रेक्टिसेस को बढ़ावा देने की बात कही। जालोर नागरिक सहकारी
बैंक लि. जालोर के अध्यक्ष मोहन पाराशर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बैंक की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एण्ड डवलपमेंट कॉपोर्रेशन के अध्यक्ष ज्योतिन्द्र भाई मेहता व नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक एण्ड क्रेडिट
सोसायटीज के अध्यक्ष लक्ष्मीदास ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर सहकारिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन परमानन्द भट्ट, नूर मोहम्मद व एम.एल.गुर्जर ने किया। लोकार्पण समारोह में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया,
अतिरिक्त जिला कलक्टर भीनमाल डॉ. पूजा सक्सेना, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र देवासी, दानाराम चौधरी, दीपसिंह धनानी, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि सोलंकी, बैंक के उपाध्यक्ष ललित दवे, मंजू सोलंकी, सुरेश सोलंकी,
दिनेश महावर, महेश भट्ट, रतन सुथार, अमन मेहता सहित बैंक के पदाधिकारी व सदस्य सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
