ए.जी.गोवानी स्कूल में मातृ दिवस समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल (मुकेश सोलंकी) । स्थानीय अंकीबाई घमंड़ी रामजी गोवानी कवि माघ बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस अत्यंत उत्साह के साथ मनाया गया। मातृत्व की महिमा को समर्पित इस कार्यक्रम में विद्यालय की माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अंजना शर्मा (वरिष्ठ अंग्रेजी व्याख्याता, धोराढाल ) और दयावंती (अधिवक्ता, हरियाणा) शान्ति देवासी, भारताराम सुंदेशा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों ने मातृ दिवस के महत्व और बच्चों के भविष्य निर्माण में माताओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। माताओं के सम्मान में प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यालय परिसर में आयोजित गीतों और नृत्यों ने एक भावुक और सुखद वातावरण बना दिया। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। मातृ दिवस के अवसर पर आरबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
स्कूल प्रबंधन ने इस शानदार सफलता के पीछे शिक्षकों और अभिभावकों के कठिन परिश्रम की सराहना की। इस दौरान स्कूल एम.डी. ललित कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या गीता राजन, शैक्षिक समन्वयक राजन पी. नांबियार,
उपाध्यक्ष रमेश जैन, प्रबंधन सदस्य देवेंद्र भंडारी और ओमप्रकाश पुरोहित, कार्यक्रम समन्वयक तुषारा एम. चंद्रन ने कार्यक्रम का निरीक्षण किया और विजेताओं को पुरस्कृत किया।
यह समारोह प्रेम, सम्मान और सफलता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
