समर्पण संस्था द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह एवं सेमिनार 15 अगस्त को,संस्था पदाधिकारियों ने किया पोस्टर का विमोचन
|
😊 Please Share This News 😊
|

जयपुर- 12 अगस्त । समर्पण संस्था द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को एक गरिमामय समारोह एवं सेमिनार का आयोजन साँभरिया रोड स्थित समर्पण आश्रय केयर भवन में किया जाएगा। समारोह व सेमिनार की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे ध्वजारोहण के साथ होगी । इस अवसर पर संस्था के समर्पण ज्ञान केन्द्र ( पुस्तकालय, वाचनालय एवं ट्रेनिंग सेंटर) का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा।सेमिनार का मुख्य विषय “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी (My India, My Responsibility)” रखा गया है। इस सेमिनार के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमान विजय कुमार व्यास होंगे ।और अध्यक्षता सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. ओम प्रकाश बैरवा करेंगे । मुख्य वक्ता एमडीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति
प्रोफेसर कैलाश चन्द्र शर्मा रहेंगे ।इसके साथ ही अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों को विशेष आमंत्रित व विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।समारोह के पोस्टर का विमोचन संस्था पदाधिकारियों द्वारा कार्यालय में किया गया ।
इस अवसर संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या के साथ सचिव कमल नयन खण्डेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी एल वर्मा, रमेश कुमार बैरवा, शेखर चन्देल उपस्थित रहे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
