नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मोदरान में व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर का हुआ भव्य समापन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

मोदरान में व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर का हुआ भव्य समापन

😊 Please Share This News 😊

चार दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे संस्कार, योग, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति के मूल्य।                           भीनमाल (मुकेश सोलंकी) – निकटवर्ती मोदरान गांव में अणदेश्वर वाटिका सोनी समाज भवन भीमपुरा रोड मोदरान में आयोजित चार दिवसीय “व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार शिविर” का बुधवार को श्रद्धा, उत्साह एवं प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में विद्यार्थियों द्वारा शिविर में सीखी गई विभिन्न गतिविधियों, योग, व्यायाम एवं संस्कारों से जुड़ी आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों अभिभावकों, भामाशाहों एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।शिविर के तृतीय दिवस मंगलवार सायंकाल शारीरिक सत्र, सामूहिक संध्या वंदन एवं रात्रिकालीन अंताक्षरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। बुधवार प्रातः जागरण के बाद योग, प्राणायाम एवं व्यायाम करवाया गया तथा बाद में अल्पाहार हुआ। शिविर प्रबंधक रमेश सोनी पुनासा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम दिन के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख पंकजकुमार ने “पंच परिवर्तन” विषय पर उद्बोधन दिया। उन्होंने सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी एवं नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में पश्चिमी संस्कृति का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों को अपनाकर समाज को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिविरार्थियों से अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया । दोपहर में आयोजित समापन सत्र में कथावाचक संत कृपारामजी महाराज ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा एवं अनुशासन से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने ऐसे शिविरों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की तथा बच्चों को सदाचार, सेवा, अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति से जुड़कर जीवन जीने की प्रेरणा दी । ब्रह्माकुमारी संस्था से डॉ गीताबेन ने ज्ञान, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर चर्चा करते हुए छात्रों को आत्मविश्वास एवं अच्छे विचार अपनाने की प्रेरणा दी । समापन समारोह के दौरान शिविरार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा योग एवं प्राणायाम का आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किया। पालनपुर (गुजरात) से आई बालिका याना पटेल, जो योग में राष्ट्रीय स्तर की स्वर्ण पदक विजेता हैं, ने कठिन योगासनों एवं व्यायाम की शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिविर में करवाए गए “थर्ड आई” अभ्यास का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें तीन बालकों की आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें हाथ में दी गई वस्तुओं के रंग एवं नोटों की पहचान करवाकर उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया गया । शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने गीत, व्यायाम, योग एवं संस्कारों से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियां मंच पर प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि चार दिनों के शिविर में उन्हें व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, समय प्रबंधन, राष्ट्रभक्ति एवं अच्छे संस्कारों की महत्वपूर्ण सीख मिली। समापन अवसर पर सभी शिविरार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं शिविर में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान पत्र एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। शिक्षकों, प्रशिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। शिविर प्रबंधक रमेश सोनी पुनासा ने बताया कि यह शिविर विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं संस्कारों की भावना जागृत करने वाला प्रेरणादायक शिविर रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समापन कार्यक्रम महामंडलेश्वर रविशरणानंद गिरी महाराज एवं कथावाचक कृपाराम महाराज के आशीर्वाद के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सेवानिवृत्त तहसीलदार मानाराम चौधरी भी उपस्थित रहे। चार दिनों तक चले इस शिविर में विद्यार्थियों को योग, प्राणायाम, व्यायाम, नैतिक शिक्षा, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के सफल आयोजन पर उपस्थित अभिभावकों एवं समाजबंधुओं ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए इसे समाजहित में उपयोगी एवं प्रेरणादायक पहल बताया। समापन मे सैकड़ों अभिभावकों, प्रवासियों एवं प्रबुद्धजनों सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!