शान्ति पूर्ण ढंग से भीनमाल रहा बंद,आरोपियों को जल्द पकड़ने एवं शहर की शान्ति के लिए दिया ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ( माणकमल भंडारी )पिछले दिनों कृष्ण देवासी पर हुए हमले के विरोध में लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
शहर में बंद और धरने के माध्यम से आमजन ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। सभी वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण देवासी पर हुआ हमला केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामाजिक और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास है। इस घटना के बाद शहरवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है और लोग अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई चाहते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रशासन लगातार कार्रवाई का दावा कर रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं। उन्होंने प्रशासन से सार्वजनिक रूप से अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी देने की मांग करते हुए कहा कि इससे जनता का विश्वास कायम रहेगा। भाजपा नेता भरतसिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटना शहर के इतिहास में गंभीर घटनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधियों का बढ़ता मनोबल चिंता का विषय है और केवल औपचारिक कार्रवाई से काम नहीं चलेगा। मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी ही न्याय की दिशा में पहला कदम होगा।
युवा नेता रमेश ने कहा कि बंद और धरने में लोगों की भारी भागीदारी यह दर्शाती है कि शहर की जनता अपराध के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सहित कई सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्गों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
बंद रहा पूर्णतया सफल
शहर में बंद का आव्हान करने के बाद सुबह से ही लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर धरना स्थल की ओर रूख किया। देखते ही देखते हजारों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गयी। लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी भागीदारी निभाईं।
व्यवसायिक गतिविधियां रहीं पूर्णत: बंद, लोगों को नहीं मिला चाय-नास्ता शहर के पूर्णतया बंद होने के कारण व्यवसायिक गतिविधियां रहीं पूर्णत: बंद साथ हीलोगों को चाय-नास्ता भी नहीं मिल पाया। बड़ी देर तक इधर से उधर भाग दौड़ करते देखे गए। बंद के आयोजन में शहर के सभी राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के पूरे जोश के साथ भाग लिया। पुलिस कार्रवाई – इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शंकरलाल जी मसूरिया एवं सीआई श्री राजेन्द्र जी राजपुरोहित धरना स्थल पर पहुंच कर लोगों को पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि कुछ आरोपी पकड़े गए हैं और कुछ की तलाश जारी है पुलिस लगातार इस घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं ताकि शहर की शान्ति बनी रहे और आरोपियों में भय पैदा हो।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
