नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किये कई कार्यक्रम – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ब्रह्माकुमारी राजयोग केन्द्र पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किये कई कार्यक्रम

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– ( माणकमल भंडारी ) ब्रह्माकुमारी राज योग सेवा केंद्र प्रभु वरदान भवन में इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की थीम “हमारी पृथ्वी, हमारा भविष्य” पर पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर तीन वर्षीय कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम बी के गीता बहन की अध्यक्षता में, मुख्य अतिथि प्रेमराज परमार, विशिष्ट अतिथि चक्रवर्तीसिंह ओपावत, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, गुमानसिंह राव, लक्ष्मण भजवाड, नैनाराम चौहान की उपस्थित में मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिसमें “युथ फाॅर इन्वायरनमेंट” के माध्यम से अनेक युवाओं को जोड़कर भारत सरकार के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा प्रकृति परिवर्तन के तहत प्रत्येक राज्य से 90 गांवों को आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लेते हुए एक परियोजना भी प्रारम्भ की गई। प्रेमराज परमार ने कहा कि आज के युग में सबसे अधिक प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है, जो सबसे ख़तरनाक है। प्लास्टिक बॉटल की उम्र 500 से हजार वर्ष बताते हुए कहा कि यह प्लास्टिक खत्म नहीं होता, इसके माइक्रो कण पर्यावरण में घुलकर हर प्राणी वर्ग के जीवन को नारकीय बना रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो सीधा कैंसर दे रहा है। इसलिए सर्वप्रथम जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। दुसरा बिजली और पानी को जितना हो सके बचाएं। तीसरा बुजुर्ग लोगों के साथ प्रतिदिन एक घण्टा बिताए और उनके अनुभवों का लाभ लें। बी के गीता बहन ने अपने अध्यक्षीय भाषण में 3 वर्ष तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए समस्त जानकारी साझा की। साथ ही जल्दी ही पर्यावरण बचाने हेतु युवाओं की कमेटी बनाकर इस प्रोजेक्ट को गति प्रदान की जाएगी। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने कहा कि हमें हमारे परिवार के प्रत्येक सदस्य के जन्मदिन, विवाह वर्ष गांठ एवं सभी शुभ कार्यो के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। भंडारी ने आव्हान किया कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें ताकि हम पर्यावरण मुक्त हो सकें। चक्रवर्तीसिंह ओपावत ने पर्यावरण दिवस पर कई महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि हमें पांचों तत्वों को ध्यान में रख कर ही आगे बढ़ना होगा। उन्होंने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारा सर्व प्रथम कर्तव्य है। ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र प्रभु वरदान भवन में विशेष मॉडल बनाकर पर्यावरण का संदेश दिया गया। सभी अतिथियों द्वारा केन्द्र प्रांगण में इस भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों हेतु परिण्डे लगाने के साथ साथ पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई बहनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने 3 वर्ष तक चलने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण के प्रति अपना शुभ संकल्प लिखकर बोर्ड पर चस्पा किया गया। इस अवसर पर बी के राधा बहन, बी के कीर्ति बहन, बी के शारदा माता, बी के पारस भाई, बी के कालु भाई, बी के दिनेशपुरी, बी के नारायण भाई सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!