नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पैतृक गांव पुनासा में रमेश सोनी का स्वागत – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पैतृक गांव पुनासा में रमेश सोनी का स्वागत

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ।( माणकमल भंडारी ) जन अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति के सदस्य मनोनीत होने पर रमेश सोनी का उनके पैतृक गांव पुनासा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी विधानसभा के जुंजाणी मंडल की आत्मनिर्भर मंडल कार्यसमिति बैठक के दौरान माजीसा धाम परिसर में आयोजित किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश सोनी पुनासा को माला एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल प्रभारी भरतसिंह राव, पूर्व जिला मंत्री इन्द्रसिंह राणावत, मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, खुमानसिंह, अर्जुन चौधरी, खंगारदास, कांतिलाल दर्जी, सुरेन्द्रसिंह, मोड़ाराम पुरोहित, देवेन्द्र जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि रमेश सोनी पुनासा को समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया जाना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनी जनता की समस्याओं के समाधान तथा जनहित के कार्यों को प्रशासन के माध्यम से प्रभावी ढंग से पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!