मोहाली में जीनगर समाज की बेटी की निर्मम हत्या के विरोध में चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर चित्तौड़गढ़ को ज्ञापन सौंपा
|
😊 Please Share This News 😊
|

चित्तोडगढ़-जीनगर समाज के सचिव नवरतन जीनगर ने बताया कि पटियाला(पंजाब) की बेटी कुमारी डिंपल खत्री की निर्मम हत्या के प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही तथा पीड़ित परिवार को न्याय एवं सहायता प्रदान किए जाने को लेकर राष्ट्रपति महोदया के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रामचंद्र खटीक को अध्यक्ष राजेश जीनगर के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ जीनगर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपा उन्होंने ज्ञापन में कहा कि समस्त जीनगर समाज एवं न्यायप्रिय नागरिक, “कुमारी डिंपल” खत्री की नृशंस हत्या से अत्यंत व्यथित एवं आक्रोशित हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय “कुमारी डिंपल” खत्री मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं। दिनांक 04 जून 2026 को कंपनी परिसर में ही एक सहकर्मी “हरजीन्दर मान उर्फ़ हैरी” द्वारा धारदार हथियार से अनेक प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी गई, इस दुःखद एवं हृदयविदारक घटना ने न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण जीनगर समाज को गहरे शोक एवं आक्रोश में डाल दिया है।”कुमारी डिंपल” अनुसूचित जाति से संबंधित थीं। उनके परिवार में उनके पिता श्री राजकुमार खत्री, माता श्रीमती सरस्वती देवी, भाई अशोक कुमार खत्री, भाई राहुल खत्री तथा अन्य परिजन सम्मिलित हैं। जो हस्त निर्मित पंजाबी जुत्ती बनाने का कार्य करते है! परिवार आज अपनी पुत्री के असामयिक एवं क्रूर निधन के कारण असहनीय मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। ज्ञापन में कुछ मांगो के साथ परिवार के पालन पोषण के लिए सरकारी नौकरी एवं आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की गई ज्ञापन देने में अध्यक्ष राजेश जीनगर, संरक्षक छगनलाल जीनगर, कोषाध्यक्ष अंबालाल चितारा, सचिव नवरतन जीनगर, वरिष्ठ जन शांतिलाल सिसोदिया, पत्रकार नवरतन जीनगर राश्मी, खूबचंद पड़िहार, शांतिलाल पड़िहार, गोपाललाल सिसोदिया, सीताराम सिसोदिया, मगनलाल सिसोदिया, धनराज सोनगरा, भागचंद जीनगर, कन्हैयालाल जादरा चौहान, राकेश पड़िहार GNM, विदेश जीनगर, मुकेश बोराणा, मनोज सोनगरा, कैलाश पंवार घोसुंडा, सुनील पड़िहार, अनिल पड़िहार, राकेश पड़िहार, पंकज सिसोदिया,राजू बोराना चंदेरिया, अजय पड़िहार, मनीष पड़िहार, रजत जीनगर घोसुंडा, राजेंद्र सिसोदिया, राहुल जीनगर,
गोविंद जीनगर, अभिषेक गहलोत, अरविंद सोलंकी, अनिल सिसोदिया, रामप्रसाद जीनगर, विनोद कुमार जीनगर बानसेन, अशोक पंवार, रतनलाल, गीता जीनगर, अभिषेक जीनगर सहित बड़ी संख्या में जीनगर समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
