अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) भीनमाल नगर इकाई द्वारा महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोनिका चौधरी ने बताया कि अनेक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता, तकनीकी समस्याओं एवं अन्य कारणों से निर्धारित समयावधि में अपने प्रवेश आवेदन पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि किया जाना आवश्यक है, ताकि कोई भी विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अवसर से वंचित न रहे।
परिषद ने ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया की तिथि बढ़ाने हेतु आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
