विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान की अपील नाहर अस्पताल में रक्त दान शिविर का होगा आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल ( माणकमल भंडारी )विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर समस्त नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से स्वैच्छिक एवं नियमित रक्तदान करने की रक्त मित्र रमेश फुलवारिया ने अपील जारी की है। इस अवसर पर स्थानीय नाहर अस्पताल में विशाल रक्त दान शिविर का भी आयोजन रखा गया है। रक्तदान ऐसा महादान है, जो किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन प्रदान कर सकता है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं, थैलेसीमिया, कैंसर, प्रसूति एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता ही उनकी सबसे बड़ी आशा बनते हैं। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है, इसलिए रक्त की आवश्यकता केवल मानव रक्तदान से ही पूरी की जा सकती है। स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से न तो शरीर में कोई कमजोरी आती है और न ही स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके विपरीत यह एक सुरक्षित, सरल और समाजहित का कार्य है।
नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं रक्तदान करें, अपने परिवार एवं मित्रों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें और मानवता की इस सेवा में सहभागी बनें, ताकि रक्त के अभाव में किसी भी मरीज की जान न जाए। आपका एक यूनिट रक्त, किसी की पूरी जिंदगी बचा सकता है। आइए, रक्तदान करें और जीवन बचाने के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।
रक्त मित्र रमेश फुललारिया ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय नाहर अस्पताल में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन रखा गया है। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा लोग रक्त दान कर जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
