नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाहर अस्पताल में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर, विश्व रक्तदाता दिवस पर 320 रक्तदाताओं को किया सम्मानित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नाहर अस्पताल में आयोजित हुआ रक्त दान शिविर, विश्व रक्तदाता दिवस पर 320 रक्तदाताओं को किया सम्मानित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ( माणकमल भंडारी )विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नाहर अस्पताल में रक्तदाता गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर 320 स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित कर उनके मानव सेवा के प्रति समर्पण एवं योगदान की सराहना की गई। समारोह में नाहर ब्लड सेंटर के इंचार्ज डॉ. कीर्ति चौधरी ने रक्तदान के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने स्वस्थ व्यक्तियों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विशिष्टजनों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. मुकेश प्रजापति ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज में मानवता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। समारोह में बड़ी संख्या में रक्तदाता, विभिन्न रक्तवीर संस्थान के पदाधिकारियों के साथ, चिकित्सा कर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जोड़ना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!