नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आदर्श विद्या मंदिर सुंथडी का शुभारंभ 23 जून को – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

आदर्श विद्या मंदिर सुंथडी का शुभारंभ 23 जून को

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल ( माणकमल भंडारी )आदर्श विद्या मंदिर ग्राम सुंथडी में प्रस्तावित कुसुमदेवी भूरसिंह राव बोरली आदर्श विद्या मंदिर के नवीन भवन शिलान्यास समारोह मंगलवार को होना निश्चित हुआ है।
जिसकी तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा जनसंपर्क अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्या भारती से संबद्ध आदर्श विद्या मंदिरों में ऐसे आयोजनों के माध्यम से शिक्षा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम सुंथडी तहसील चितलवाना में विद्यालय के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह मंगलवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया तथा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि बैठक में भामाशाह परिवार के रूप में श्रवणसिंह एवं सतीशसिंह पुत्र मदरूपसिंह राव बोरली के शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि उनके सहयोग एवं संकल्प से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। समाजहित एवं शिक्षाहित में उनका योगदान अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी है। बैठक में विद्यालय परिवार, विद्या भारती से जुड़े कार्यकर्ता, अभिभावक एवं समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में भामाशाह श्रवणसिंह राव बोरली, सतीशसिंह राव सहित राणा देवीसिंह सुराचंद, अजयकुमार, वन्नेसिंह गोहिल, प्रकाश पुरोहित खिरोडी, अंबाराम पुरोहित, सांवलाराम माली, जानकीप्रसाद गुप्ता, ईश्वरसिंह राव, अर्जुनसिंह सरवाणा, भावेश त्रिवेदी, उदाराम वैष्णव, ओखाराम, बंशीलाल खोरवाल, देवराज चौधरी, सतीशसिंह राव, मानाराम, संपतराज टाक, कांतिलाल सूर्या, चौथाराम कोली, दिनेशचंद गौड़, पहाडसिंह राव एवं सांवलाराम सुथार सहित कई कार्यकर्ता, समाजसेवी उपस्थित रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!