नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 55 बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया गया – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

55 बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया गया

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल– ( माणकमल भंडारी )स्थानीय राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में निशुल्क स्वर्ण प्राशन शिविर का आयोजन किया गया। आँचल प्रसूता प्रभारी डॉ प्रियंका चौहान ने बताया कि प्रत्येक माह के पुष्य नक्षत्र में शिविर का आयोजन करवाया जाता है । जिसमें स्वर्ण भस्म, ब्राह्मी, शंख, पुष्पी, वच आदि औषधियो को शहद में मिलाकर देते है । स्वर्ण प्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर उन्हें बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाता है और उनके मानसिक व शारीरिक विकास में मदद करता है। डा प्रियंका चौहान ने सुवर्ण प्राशन के प्रमुख फायदे बताते हुए कहा कि इम्युनिटी बूस्टर बच्चों के प्राकृतिक रक्षा तंत्र को मजबूत करता है। जिससे वे बदलते मौसम में होने वाली सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण से बचे रहते हैं। यह मानसिक विकास में सहायक होता है। इसमें मौजूद औषधियां जैसे ब्राह्मी, शंखपुष्पी बच्चों की याददाश्त, एकाग्रता और सीखने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती हैं । पाचन शक्ति में सुधार कर यह बच्चों की भूख बढ़ाता है और भोजन को पचाने की क्षमता में सुधार करता है। जिससे संपूर्ण शारीरिक विकास अच्छा होता है। गुरुवार को शिविर में 55 बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया गया । इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी, डॉ मुकेशकुमार, संतोष मीना, आरती गुर्जर, गजेंद्रसिंह, रतनलाल, शारदादेवी सहित कई लोग मौजूद थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!