नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कम तेल की थाली, स्वच्छ भारत की खुशहाली विषयक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

कम तेल की थाली, स्वच्छ भारत की खुशहाली विषयक जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जालौर। आज जालौर की पावन धरा पर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया श्रीमती राखी राठौर जी की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा, जालौर द्वारा खाद्य तेल संरक्षण, ईंधन संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं मोटे अनाज (श्री अन्न) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मलकेश्वर मठ, जालौर में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौर का माला, शॉल एवं साफा पहनाकर एवं ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रजाल्वित कर किया गया।
स्वागत उद्बोधन के बाद जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने “कम तेल की थाली, स्वच्छ भारत की खुशहाली” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कम तेल में भी स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। साथ ही ईंधन की बचत, ऊर्जा संरक्षण तथा संतुलित खान-पान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अधिक तेल का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों को जन्म देता है, जबकि कम तेल एवं संतुलित आहार व्यक्ति को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखता है।
इसके पश्चात भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करती हूं। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य केवल एक बैठक आयोजित करना नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनकल्याणकारी विचारों एवं स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्षों का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण हुआ है, जिसमें महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की गई हैं। तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करना, उज्ज्वला योजना के माध्यम से महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के जरिए बेटियों के सम्मान और शिक्षा को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति उनकी संवेदनशील सोच का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सदैव महिलाओं को प्राथमिकता दी है, जिसके लिए हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों में तेल का कम उपयोग करें तथा स्वस्थ एवं संतुलित भोजन को अपनाएं। उन्होंने कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने के लिए क्षमा याचना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राखी राठौर ने कहा कि उन्हें महिला मोर्चा की इस महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता कर अपने विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, संगठन की मजबूती, समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

 

उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि आज पहली बार उन्हें जालौर आने का अवसर मिला है, हालांकि वे निर्धारित समय से कुछ विलंब से पहुंचीं, जिसके लिए उन्होंने सभी से क्षमा याचना की।

 

श्रीमती राखी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में लोग अत्यधिक मात्रा में फास्ट फूड एवं जंक फूड का सेवन कर रहे हैं, जिसके कारण कम उम्र में ही अनेक स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अधिक तेल का सेवन मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग एवं अन्य गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है। इसके विपरीत कम तेल, हरी सब्जियां, फल, दालें एवं पौष्टिक आहार शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करते हैं तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की नींव है।

 

अपने संबोधन के अंत में श्रीमती राखी राठौर ने कहा, “मैं आज यहां आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, बल्कि आप सभी को स्वस्थ रहने का संदेश देने आई हूं। आप सभी बहनें स्वस्थ रहें, खुश रहें और अपने परिवार को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें। मैं भविष्य में भी कई बार जालौर आऊंगी और आप सभी बहनों से निरंतर जुड़ी रहूंगी।”
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, कम तेल के उपयोग को बढ़ावा देने तथा समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता जैन, श्रीमती सीमा सोरम, श्रीमती ममता, श्रीमती शर्मिला, प्रदेश कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती प्रियंका त्यागी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ओबाराम जी देवासी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मीरा देवी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री बाबूलाल जी मेघवाल, जालौर नगर अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता श्री खिमजी भाई साहब सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

कार्यक्रम का समापन महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोलंकी ने उपस्थित सभी को धन्यवाद देकर किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!