नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उमड़े शहरवासी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उमड़े शहरवासी

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लॉक स्तरीय समारोह का आयोजन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कचहरी रोड में किया गया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि योग दिवस पर उप खण्ड प्रशासन, आयुर्वेद विभाग एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोलकाता से दिए गए योग दिवस संबोधन का लाइव प्रसारण उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। वैदिक प्रार्थना के साथ योग दिवस का शुभारंभ हुआ। योग शिक्षक मानाराम चौधरी एवं जेठाराम आचार्य ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अधिकारियों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. चंदिका जांगिड़ ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. मुकेशकुमार जीनगर ने बताया कि योग भारत की प्राचीन आध्यात्मिक, मानसिक एवं शारीरिक साधना है। ‘योग’ शब्द संस्कृत की ‘युज’ धातु से बना है, जिसका अर्थ जुड़ना अथवा एकाकार होना है। योग मन, शरीर एवं आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित करता है। उन्होंने योग के विभिन्न प्रकारों ज्ञान योग, भक्ति योग, कर्म योग, राजयोग एवं हठयोग तथा उनके महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नियमित योगाभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी बताया। कन्हैयालाल खण्डेलवाल ने योग शिविर में अदृश्य नाश्ता एवं अल्पाहार व्यवस्था के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उपखंड अधिकारी मोहित कासनिया ने योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी एवं पुलिस उप अधिक्षक शंकरलाल मसूरिया ने भी योग के महत्व पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मंच संचालन मीठालाल जांगिड़ ने किया।
नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर तहसीलदार भीखदान चारण, नायब तहसीलदार मीठाराम जोशी, अधिशासी अधिकारी तेजराज भंडारी, डॉ. श्रवण मोदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में गण मान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!