नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026, “योग फॉर हैल्दी एजिंग” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026, “योग फॉर हैल्दी एजिंग” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

जयपुर , 21जून(कमलेश आमेटा विशेष संवाददाता)माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आयुर्वेद विभाग द्वारा रविवार को 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सवाई मानसिंह स्टेडियम, अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल एवं आमेर फोर्ट पर आयोजित किया गया I जिसमें विभिन्न स्थानों से आये हुऐ प्रतिभागियों ने एक साथ एक ही समय पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया। इस वर्ष ” योग फॉर हैल्दी एजिंग” थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में प्रातः 6.45 से 7 बजे के बीच प्रधानमंत्री महोदय के उद्बोधन का लाईव टेलीकास्ट किया गया। लाईव टेलीकास्ट में प्रधानमंत्री ने योग को मानवीय एकता का आधार बताया।सभी स्थानों पर अलग-अलग मुख्य अतिथियों ने क्रार्यक्रम को प्रारंभ करवाया एवं योगाभ्यास के अंत में सभी प्रतिभागियों को संकल्प दिलवाया।एसएमएस स्टेडियम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशन राव बागड़े, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा,
डॉ. अलका सिंह गुर्जर राज्यसभा सांसद,श्रीमती मंजू शर्मा सांसद जयपुर शहर और श्रीमती सौम्या गुर्जर पूर्व महापौर जयपुर ने योगाभ्यास किया।अल्बर्ट हाल पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, विधायक सिविल लाईन्स गोपाल शर्मा, पत्रिका गेट पर खेल एवं उद्योग मंत्री श्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड,कालीचरण सर्राफ विधायक मालवीय नगर,जलमहल पर बालमुकुन्दाचार्य विधायक हवामहल और आमेर फोर्ट जितेन्द्र श्रीमाली ने योगाभ्यास किया।कार्यक्रम में प्रमुख शासन सचिव (आयुष) सुबीर कुमार, जिला कलक्टर संदेश नायक, शासन उप सचिव गोपाल परिहार, अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर प्रथम राजीव द्विवेदी , अतिरिक्त जिला कलक्टर जयपुर चतुर्थ आशीष कुमार, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन ज्योति ककवानी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं के कार्यकर्ता, विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। मुख्य योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन क्रिडा भारती के मेघ सिंह एवं पंतजलि के कूलभूषण बैराठी द्वारा किया गया। मंच संचालन श्रीमती हेमलता शर्मा ने किया। योग दिवस पर जिले में लाखो लोगों ने योगाभ्यास किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!