नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीसीसीआई की सीनियर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप के लिए जालौर की सुमन मीणा (WPL खिलाडी ) का चयन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बीसीसीआई की सीनियर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कैंप के लिए जालौर की सुमन मीणा (WPL खिलाडी ) का चयन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-जिला क्रिकेट एसोसिएशन, जालौर के लिए गर्व का विषय है कि जालौर सीनियर महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सुमन मीणा का चयन बीसीसीआई सीनियर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Targeted Women’s Camp) 2026 के लिए किया गया है। सुमन मीणा ने इस वर्ष आयोजित सीनियर वुमेंस टी-20 चैंपियनशिप में जालौर टीम की कप्तानी करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल, नेतृत्व एवं निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने उनका चयन किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन, जालौर की ओर से सचिव श्री सतीश व्यास ने सुमन मीणा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही एसोसिएशन के सदस्य श्री संजय माथुर, श्री पुखराज सुथार, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री अनिल सुखला, शिवनारायण बिश्नोई अधिवक्ता, श्री दिनेश बिश्नोई, श्री प्रदीप नागर, श्री सुल्तान अली, श्री चम्पालाल जी, श्री वरुण जी, श्री ताहिर जी, श्री फिरोज़ ख़ान एवं श्री राजाराम जी ने भी सुमन मीणा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।जिला क्रिकेट एसोसिएशन, जालौर ने विश्वास व्यक्त किया कि सुमन मीणा भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले, राज्य एवं देश का नाम रोशन करेंगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!