नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अकेले सफर में महिलाओं की हमसफर बनी ‘मेरी सहेली’,कोच में पहुंचकर हालचाल पूछती हैं महिला आरपीएफ कर्मी – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अकेले सफर में महिलाओं की हमसफर बनी ‘मेरी सहेली’,कोच में पहुंचकर हालचाल पूछती हैं महिला आरपीएफ कर्मी

😊 Please Share This News 😊

जोधपुर-अनजान रास्ता,लंबा सफर और साथ में कोई अपना नहीं। ट्रेन में अकेले यात्रा कर रही महिला के लिए ऐसे में सुरक्षा का भरोसा काफी मायने रखता है। सफर के बीच जब महिला आरपीएफ कर्मी कोच में पहुंचकर हालचाल पूछती हैं और जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिलाती हैं, तो मन की झिझक कम होती है। रेलवे की ‘मेरी सहेली’ योजना इसी भरोसे के साथ अकेले सफर कर रही महिलाओं की हमसफर बन रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में इस वर्ष प्रथम छमाही अप्रैल से सितंबर 2026 तक छह माह के दौरान 2 हजार 384 ट्रेनों में इस योजना का क्रियान्वयन किया गया। इस दौरान 55 हजार 676 एकल महिला यात्रियों की पहचान की गई, जिनमें से 40 हजार 192 को यात्रा के दौरान कम से कम एक बार सहायता या विशेष ध्यान दिया गया।योजना के तहत लंबी दूरी की ट्रेनों में अकेले यात्रा कर रही महिलाओं की जानकारी संबंधित स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को भेजी जाती है। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर महिला आरपीएफ कर्मी कोच में जाकर यात्रियों से संवाद करती हैं और सुरक्षा संबंधी जरूरी जानकारी देती हैं। किसी संदिग्ध गतिविधि,छेड़छाड़ या सामान संबंधी परेशानी पर मदद के लिए संपर्क करने का भरोसा भी दिलाया जाता है।

यह सीधा संवाद महिला यात्रियों को अपनी परेशानी बताने और जरूरत के समय सहायता मांगने का अवसर देता है। सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर आश्वस्त करना इस पहल का अहम उद्देश्य है।

छह माह में 56,524 नोटिफिकेशन

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेरी सहेली टीमों को 56 हजार 524 नोटिफिकेशन भेजे गए, जिनमें से 40 हजार 672 पर अनुपालन किया गया। ये आंकड़े योजना के तहत यात्रियों तक पहुंच बनाने और सहायता संबंधी गतिविधियों का दायरा दर्शाते हैं।इसके तहत यात्री समस्या होने पर 139 हेल्प लाइन पर भी कॉल कर मदद मांग सकती है।

सुरक्षा के साथ अपनत्व का एहसास

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के दिशा-निर्देशन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त नीतीश कुमार के नेतृत्व में अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य अकेले सफर कर रही महिलाओं को जरूरत के समय सहायता उपलब्ध कराना और उनकी यात्रा को अधिक सुरक्षित व सहज बनाना है, ताकि वे भरोसे के साथ अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!