नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत द्वितीय चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत द्वितीय चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण

😊 Please Share This News 😊

द्वितीय चरण के मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण लेकर 27 अक्टूबर को करेंगे प्रस्थान
जालोर 26 अक्टूबर। जिले में द्वितीय चरण में होने वाले जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं पंच-सरपंच के निर्वाचन को लेकर गठित मतदान दल वीर वीरमदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय से 27 अक्टूबर, मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण लेकर अपने-अपने गंतव्य स्थलों की ओर रवाना होंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत ने बताया कि प्रथम पारी में पंचायत समिति सायला, जसवंतपुरा, भीनमाल व भाद्राजून पंचायत समिति के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 27 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे होगा। वहीं द्वितीय पारी में जालोर, आहोर, उम्मेदाबाद पंचायत समिति के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे होगा। तत्पश्चात मतदान दल ईवीएम एवं मतदान सामग्री लेकर गंतव्य स्थलों की ओर रवाना होंगे।
जिले में द्वितीय चरण के मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। जिले में द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति आहोर, जालोर, भाद्राजून, सायला, भीनमाल, उम्मेदाबाद व जसवंतपुरा में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के मतदान 28 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे। वहीं संबंधित ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच के चुनाव को लेकर मतदान 30 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!