नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित,डॉ. शुचि चौहान ने सुने विधिवेत्ताओं,धर्मगुरू तथा नागरिकों के सुझाव – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

राजस्थान समान नागरिक संहिता पर जनसुनवाई आयोजित,डॉ. शुचि चौहान ने सुने विधिवेत्ताओं,धर्मगुरू तथा नागरिकों के सुझाव

😊 Please Share This News 😊

जालोर, 6 जुलाई। राजस्थान समान नागरिक संहिता 2026 प्रारूप समिति सदस्या डॉ. शुची चौहान कि अध्यक्षता में संभाग स्तर पर आयोजित दो दिवसीय जनसुनवाई के पहले दिन सोमवार को समान नागरिक संहिता के संबध मेें विधिवेत्ता, धर्मगुरूओ तथा आम नागरिकों से सुझाव प्राप्त किए। समिति सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने सभी प्रतिभागियों के सुझावों को गंभीरता से सुना और कहा कि प्राप्त सुझावों का प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में समुचित परीक्षण किया जाएगा।डॉ. शुचि चौहान ने कहा कि समान नागरिक संहिता के संबंध में प्रदेश का कोई भी नागरिक 10 जुलाई तक अपने सुझाव एवं विचार साझा कर सकता है। इसके लिए प्रचार सामग्री पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन किया जा सकता है अथवा https://ucc.rajasthan.gov.in आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सुझाव दर्ज किए जा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।जनसुनवाई के पहले दिन विधिवेत्ता मधुसूदन व्यास, मौलाना नियाज अहमद ने अपने सुझाव व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक मोटाराम गोदारा, कोषाधिकारी भुपेन्द्र मकवाना, एसएलआर ओमप्रकाश विश्नोई, धर्मगुरू ईश्वरनाथजी महाराज, सुप्रीत सिंह, नैयाज अहमद अली, थॉमस केवी, शिक्षाविद् श्याम सुंदर सोलंकी, संदीप जोशी, सरदार सिंह चारण, प्रताप सिंह राठौड, एडवोकेेट अश्विनी राजपुरोहित, सरदार खान खोखर, सैय्यद मुमताज अली, एनजीओ प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र, मफत लाल, संतोष भारती, लक्ष्मण पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि विषय के शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों समेत अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!