अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह “बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिवक्ता” पुरस्कार से सम्मानित
|
😊 Please Share This News 😊
|

नई दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह को “बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिवक्ता” पुरस्कार दिया गया है। यह आयोजन यूएस लीगल वर्ल्ड के द्वारा द ओबेरोय होटल, दिल्ली में किया गया है।संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित लीगल मंच यूएस लीगल वर्ल्ड द्वारा आयोजित लीगल नेक्सस कॉन्क्लेव में सुप्रीम कोर्ट के युवा अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह को “बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिवक्ता” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश विदेश के चुनिंदा,प्रतिभाशाली और प्रभावशाली युवा वकीलों को उनके उत्कृष्ट पेशेवर योगदान, नैतिक आचरण और विधिक दक्षता के आधार पर प्रदान किया जाता ।अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह ने कम उम्र में ही जटिल संवैधानिक व कानूनी मामलों पर अपनी पकड़ बनाते हुए भारत का सर्वोच्च न्यायालय, दिल्ली में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह, स्वर्गीय श्री रामफूल सिंह के सुपुत्र हैं, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के
सलेमपुर गाँव के एक छोटे किसान थे। कानूनी विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का मानना है कि अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह का चयन युवा वकीलों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस सम्मान के बाद अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह के मित्र जनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे जीवन में सदैव सत्य, ईमानदारी और विनम्रता के मार्ग पर चलते रहें। लीगल जगत से जुड़े जानकारों का कहना है कि यदि अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह इसी समर्पण और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ते रहे, तो आने वाले वर्षों में वे देश के अग्रणी अधिवक्ताओं की पंक्ति में शामिल होंगे। पुरस्कार समारोह से पहले अमेरिकी, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, अर्जेंटीना, ब्राज़ील, सिंगापुर, श्रीलंका, नेपाल, इज़राइल, फ्रांस और भारत के न्यायविदों, भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASG), वरिष्ठ अधिवक्ता, नीति निर्माता और प्रमुख कानूनी पेशेवरों के साथ कई विचारशील कीनोट सत्र और पैनल चर्चाएं आयोजित की गईं।समारोह के अवसर पर,
अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह ने बताया कि उनका चयन कानूनी पेशेवरों के एक प्रतिष्ठित जूरी द्वारा आयोजित कठोर साक्षात्कार प्रक्रिया के बाद किया गया, जिसके लिए उन्होंने जूरी का हार्दिक धन्यवाद किया।कानून में पोस्टग्रेजुएट,और कॉर्पोरेट कानून में पीएच.डी., अधिवक्ता डॉक्टर एस. सिंह कई निजी, सरकारी और वैधानिक पैनलों और प्राधिकरणों से जुड़े हैं।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया और विभिन्न उच्च न्यायालयों में कई महत्वपूर्ण लोकहित याचिकाएं और मामले दायर और बहस की हैं।श्रीमती पूजा सिंह अधिवक्ता,जो अधिवक्ता डॉ. एस. सिंह की धर्मपत्नी हैं, वे भी दिल्ली स्थित भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करती हैं।अधिवक्ता डॉ. एस. सिंह और अधिवक्ता पूजा सिंह मेसर्स रुद्राक्ष एंड रुद्राक्ष लॉ फर्म के संस्थापक निदेशक हैं।डॉ. एस. सिंह के अब तक 124 से अधिक लीगल रिसर्च पेपर (विधिक शोध पत्र) राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं (जर्नल्स) में प्रकाशित हो चुके हैं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
