नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर में 217 लोगों के आंखों की जांच एवं 29 लोग ओपरेशन के लिए चयनित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर में 217 लोगों के आंखों की जांच एवं 29 लोग ओपरेशन के लिए चयनित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल-(माणकमल भंडारी)ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र के प्रभु वरदान भवन में बी के डाॅ गीता बहन व बी के शैल बहन के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 139 वाॅ निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बड़े धूम-धाम के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर एवं केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में जन्म दिवस के शुभ अवसर पर संस्थान के सभी बी के भाई -बहनों द्वारा दोनों बहनों को ताज, तिलक, व हार पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। बी के राधा बहिन ने इस मौके पर अपनी मधुर वाणी में फाऊलाल बालौत द्वारा रचित कविता सुनाकर खुब तालियां बटोरी। जन्मदिन पर अपने हस्त निर्मित कार्ड गिफ्ट के रूप में प्रेषित किया। दीदी ने भी सभी भाई बहनों सहित शिविर में आए सभी लोगों को टोली व केक खिला कर मुंह मीठा कराया।

नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर

ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में डाॅ. बी. के. गीता बहन के मुख्य आतिथ्य में व बी के शैल बहन की अध्यक्षता में, विशिष्ट अतिथि के रुप में नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भण्डारी, गुमानसिंह राव, लक्ष्मण भजवाड, फाऊलाल बालौत उपस्थित थे। जन्म दिवस के शुभ अवसर पर सभी को सम्बोधित करते हुए डाॅ गीता बहन ने ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र द्वारा की जा रही सेवाओं से अवगत कराया । उन्होंने बताया कि लगभग 11,400 आंखों के आपरेशन आज दिन तक करवाए गए हैं। साथ ही सभी को यह संकल्प कराया कि प्रतिवर्ष जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर एक-एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें। तभी हम सही मायने में पर्यावरण और अपने जीवन को बचा पायेंगे। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए शिविर लगा कर वरिष्ठ लोगों की सेवा की जाती है। भंडारी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र द्वारा समय समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक शिविर लगा कर समाज में चेतना जाग्रत करने का कार्य किया जाता है। नेत्र चिकित्सा शिविर में ग्लोबल अस्पताल तलहटी आबूरोड से डाॅ यश व वंशिका के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 217 लोगों के आंखों की जांच करते हुए 29 मोतियाबिंद के मरीजों को चयनित किया। साथ ही मरीजों के आंखों की जांच करते हुए आंखों के नम्बर निकालते हुए दवाईयां व चश्मे वितरित किए । इस अवसर पर 29 मोतियाबिंद आपरेशन योग्य मरीजों को निःशुल्क बस द्वारा ग्लोबल नैत्र अस्पताल तलहटी आबूरोड ले जाया गया।जहां पर उनका नि:शुल्क आपरेशन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन बी के नारायणभाई ने किया। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर केवलभाई, नरेंद्रभाई देवासी, अर्जुनभाई, कालुभाई, गणेशभाई, दिनेशपुरी, बी के राधा बहन, रिंकु बहन पावटी, उगम बहन भरुडी, कुमुद माता, रानी माता, अन्तरी माता, पोसु माता, देवु माता रामसीन आदि भाई -बहनों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बी के कीर्ति बहन एवं बी के शारदा माता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!