गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल-( माणकमल भंडारी )ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के
महाकुंभ दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन सुन्धापर्वत स्थित सोनी समाज भवन में किया गया। इस अवसर पर अतिथियों एवं सैकड़ों समाजबंधुओं की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी पुनासा ने बताया कि समाज का भव्य एवं विशाल गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को अणदाराम धाम मोदरान में आयोजित होगा। इसी कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया। उन्होंने बताया कि समाज की विशेष बैठक में सुन्धापर्वत पर भामाशाह भूरचन्द सोनी नोहरा द्वारा नवनिर्मित तीन कमरों का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। रमेश सोनी ने बताया कि संस्था द्वारा मोदरान धाम में आयोजित होने वाले इस दशम् गुरु पूर्णिमा महोत्सव में दिन में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा। इस वर्ष समाज की 350 प्रतिभाओं का मंच से सम्मान किया जाएगा। कक्षा 5 से 12 वीं तक प्रत्येक कक्षा के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल, टेबलेट, स्कूल बैग, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह सहित विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अन्य सभी चयनित प्रतिभाओं को भी स्कूल बैग, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की बालिकाओं द्वारा 15 समूहों एवं एकल नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। रात्रि में आयोजित विशाल भजन संध्या में अनिता जांगिड़, सुरेश लोहार एवं उषा गोस्वामी भजनों की प्रस्तुति देंगे तथा अन्य कलाकारों द्वारा आकर्षक धार्मिक झाँकियाँ प्रस्तुत की जाएँगी।
कार्यक्रम में महन्त प्रेमभारती महाराज गजीपुरा मठ, चामुंडा माताजी ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, सोनी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष देवीचन्द मेगलवा, समाज के वरिष्ठ मफतलाल भीनमाल,
जयन्तिलाल जसवंतपुरा, धनराज बाकरा, भूरचन्द नोहरा, भीनमाल धर्मशाला संस्था अध्यक्ष अशोककुमार भीनमाल, बाबुलाल डीसा, मफतलाल बागोड़ा, हीरालाल रामसीन, छगनलाल डोरड़ा, भंवरलाल दासपा, रामलाल मुड़तरा, डायालाल सामरानी, कालुचन्द मालवाड़ा, सरेमल दांतीवास, कन्हैयालाल डीसा, कान्तिलाल डीसा, युवा संगठन के पदाधिकारी गोविन्दलाल रामसीन, घेवरचन्द धुम्बड़िया, कैलाश तवाव, दिलीप बागरा, राजेश करड़ा, राजेश पांथेडी एवं सोनी समाज ट्रस्ट सुन्धापर्वत, अणदाराम सेवा संस्थान मोदरान सोनी समाज धर्मशाला संस्था भीनमाल, ब्राह्मण स्वर्णकार युवा संगठन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। तीन कमरों के निर्माण एवं कार्यक्रम में सहयोग के लिए भामाशाह भूरचन्द नोहरा परिवार का अभिनन्दन-पत्र देकर सम्मान किया गया तथा कान्तिलाल डीसा ने आभार व्यक्त किया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
