सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा बंजारा बस्ती में यज्ञ का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल(माणकमल भंडारी)सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा घर घर यज्ञ अभियान के माध्यम से समरस, समरूप, एकरूप व व्यसन मुक्त संगठित हिंदू समाज की स्थापना हेतु बंजारा बस्ती में 175 वें यज्ञ का आयोजन किया गया।सनातन संस्कृति जागरण संघ के वरिष्ठ सदस्य वालाराम मौर्य ने बताया कि यज्ञ में अशोक बंजारा सपत्नीक मुख्य यजमान बने। उनके अलावा कुंड पर अन्य परिवारजनों एवं बस्ती के बंधु जनों ने बैठ यज्ञ में भाग लिया। इनके अलावा दर्जनों बंधु, मातृशक्ति व बच्चों ने भी यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ की समाप्ति होने पर यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर कई लोगों ने मांसाहार, शराब, बीड़ी, गुटखा आदि व्यसन छोड़ने का संकल्प लिया। यज्ञ के बाद सभी आगंतुक बंधुओं ने एक साथ चाय पानी व जलपान किया ग्रहण किया। नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने बताया कि यज्ञ के उपरांत चर्चा का मुख्य विषय युवाओं में तेजी से फैल रही नशे की प्रवृति को समाप्त कर उन्हें नैतिकता व अध्यात्म से जोड़ना एवं हिंदू समाज में समानता का भाव फैलाना रहा। इस हेतु शंकरलाल सोलंकी, दीपाराम गहलोत और संपतलाल सोनी ने विभिन्न सुझाव दिए । जिसका सभी ने एकमत से समर्थन किया। इस अवसर पर बंजारा बस्ती के कई लोग सनातन संस्कृति जागरण संघ के साथ जुड़े।संगठन के मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि इस अवसर पर सनातन संस्कृति जागरण संघ के सोमाराम बंजारा, बगदारम बंजारा, दशरथ बंजारा, मोहनलाल माली, चंदन बंजारा, संपतलाल सोनी, शंकरलाल सोलंकी, छोगाराम गहलोत, ओटाराम मेघवाल, वालाराम मौर्य, दीपाराम गहलोत, ताराचंद फुलवरिया, ताराराम पाउआ, सुखराज माली, सोमताराम माली, रमेश माली, राजेश टी सोनी, अजमल दर्जी, दिलीप चौहान, रमेश राणा, आर्य राहुल बंजारा, आर्य रोहित मेघवाल, गौरव बंजारा, नीरज वैष्णव, आर्य अक्षय बंजारा, हेमंत जीनगर, शिवम आर्य, रतन बंजारा, महेंद्र जीनगर, करण बंजारा, राहुल जीनगर, जीवन बंजारा सहित कई लोग उपस्थित रहे। यज्ञ का सम्पादन राव विक्रमसिंह आर्य ने वैदिक रीति से करवाया।
सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा पिछले लंबे समय से शहर व उसके आसपास के क्षेत्रों में चलाए जा रहे घर घर यज्ञ कार्यक्रम ने हिंदू समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समानता व समरसता की स्थापना एवं यज्ञ द्वारा धर्म जागरण के साथ साथ सैकड़ों लोगों को नशा एवं मांसाहार छोड़ने को प्रेरित किया है। इस यज्ञ अभियान में हर सप्ताह अलग अलग बस्तियों में यज्ञ का आयोजन कर राष्ट्र, समाज व धर्म की रक्षा का संदेश दिया जाता है। जिसके जन जागृति के रूप में सकारात्मक परिणाम भी समाज में देखने को मिल रहे है। व्यक्ति से व्यक्ति व समाज से समाज को जोड़ने हेतु घर घर यज्ञ अभियान ने सर्वश्रेष्ठ माध्यम के रूप में नगर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
