जन्मोत्सव कार्यक्रम में बाल अधिकार, पोषण, शिक्षा एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का दिया संदेश
|
😊 Please Share This News 😊
|

भीनमाल(माणकमल भंडारी)ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत ग्राम पंचायत निम्बावास में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित बच्चे के जन्मोत्सव कार्यक्रम में जनसेवा और सामाजिक सहभागिता का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम में नवजात शिशु का जन्मोत्सव केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । उनके परिवार को सभी ने मिलकर शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया । इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों को बाल अधिकार, पोषण, शिक्षा एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उप खण्ड अधिकारी मोहित कांसनिया, तहसीलदार भीखदान चारण, नायब तहसीलदार मीठालाल जोशी, विकास अधिकारी राजकुमार, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर उज्ज्वल भविष्य का संदेश दिया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
