नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग,विप्र फाउंडेशन ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

अभय राजपुरोहित हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग,विप्र फाउंडेशन ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल(माणकमलभंडारी)विप्र फाउंडेशन एवं ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सिरोही जिले के आमलारी गांव निवासी अभय राजपुरोहित हत्याकांड मामले में निष्पक्ष, त्वरित एवं प्रभावी जांच की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि अभय राजपुरोहित की हत्या से ब्राह्मण समाज सहित पूरे प्रदेश में गहरा आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। समाज के लोगों ने इस घटना को कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। विप्र फाउंडेशन ने मांग की है कि मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच समिति गठित कर निष्पक्ष अनुसंधान कराया जाए, ताकि दोषियों पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। अभय राजपुरोहित अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। ऐसे में उनकी पत्नी को राजकीय सेवा में स्थायी नियुक्ति देने तथा परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करने की मांग की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को कम से कम 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की की है। ताकि उनकी विधवा पत्नी एवं नाबालिग पुत्री का भविष्य सुरक्षित किया जा सकें। आरोपियों के खिलाफ त्वरित सुनवाई कर उन्हें कठोरतम सजा, आजीवन कारावास अथवा मृत्युदंड दिलाया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। समाज के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से मामले में शीघ्र एवं प्रभावी निर्णय लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान दिनेशकुमार दवे, मानाराम पुरोहित, रमेश शर्मा, वासुदेव अवस्थी, जगदीश रामावत, रमेश दवे, जवाहर पुरोहित, करणाराम पुरोहित, प्रेमसिंह राजपुरोहित, माधव ठाकुर, गुमानमल पुरोहित, जयंतीलाल पुरोहित, सुरेश वैष्णव, कैलाश बोहरा, श्यामसुंदर शर्मा, मंजु वैष्णव, कंचन देवी, छाया वैष्णव, पूर्णा ओझा, मितेन्द्र बोहरा, दिलीप दवे, प्याराराम, प्रहलाद पुरोहित, राज पुरोहित, प्रवीणकुमार, धुकाराम, जगदीश सहित समाज के कई लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!