सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का करें त्वरित निस्तारण- जिला कलक्टर
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 13 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई जिसमें उन्होंने संपर्क पोर्टल की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित रूप से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी औसत समय में कमी लाते हुए परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।उन्होंने जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम एवं ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविर की समीक्षा करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी जनसुनवाई के दौरान जिले के नागरिकों की परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें।जिला कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार ज़िलें में संचालित ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि शिविरोेें के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों को लाभान्वित करें। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को हरियालो राजस्थान, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत लक्ष्यानुरूप प्रगति हासिल करने के साथ ही सघन वृक्षारोपण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत, डीएफओ जयदेव सिंह चारण,
जिला परिषद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी, जिला रसद अधिकारी नमिता नारवाल सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
