ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ
|
😊 Please Share This News 😊
|

जालोर 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, कृषि, चिकित्सा, पंचायतीराज सहित अन्य विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृतियां जारी की गईं।जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि मंगलवार को जिले की तडवा, चवरछा, धुम्बडिया, कोमता, खानपुर, चितरोडी, खासरवी तथा पहाडपुरा ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का संबंधित विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान किया।
बुधवार को इन ग्राम पंचायतों में होगा शिविर का आयोजन
निर्धारित कार्यक्रमानुसार 15 जुलाई, बुधवार को जालोर उपखंड की उम्मेदाबाद, आहोर की शंखवाली, बागोड़ा की बागोडा, सायला की आलवाडा, जसवंतपुरा की मोदरा, रानीवाड़ा की रानीवाडा खुर्द, चितलवाना की केसूरी तथा सांचौर उपखंड की चौरा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
More Stories
[responsive-slider id=1466]
