आचार्य जयरत्न सूरिश्वर म सा का नगर प्रवेश बुधवार को
|
😊 Please Share This News 😊
|

सायला-भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक, सूरिमंत्र आराधक आचार्य विजय जयरत्न सूरीश्वर म.सा. का सायला में चातुर्मास प्रवेश बुधवार को होगा। मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि बुधवार को प्रातः सामैया पूर्वक चातुर्मासार्थ नगर प्रवेश होगा। यह प्रवेश यात्रा शांतिपुरा जैन मंदिर से प्रारंभ होकर मैन बाजार, कुंथुनाथ जैन मंदिर होकर पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुँचेगा, जहाँ प्रवचन भी होगा । चातुर्मास प्रवेश के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। शोभायात्रा में ढोल थाली के साथ बैण्ड की धून पर भक्त थिरकेगें। इस अवसर पर जैनाचार्य के साथ साधु, साध्वी, श्रावक तथा श्राविका इस प्रकार चतुर्वेद संघ की उपस्थिति में चातुर्मास प्रवेश होगा। इस भव्य चातुर्मास में अन्य प्रदेशों से भक्त जन भाग लेंगे। चातुर्मास प्रवेश के लिए जिले के विभिन्न स्थानों के अलावा सिरोही, पाली, बालोतरा, बाडमेर, जोधपुर, नागोर सहित महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडु के गुरु भक्त भी शिरकत करगें।
चातुर्मास को सफल बनाने के लिए सायला जैन संघ की एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपी गयी।
चातुर्मास जो चार माह तक चलने वाला है, उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी के साथ जैन संघ सायला आगन्तुकों की आव भगत करने के साथ सम्पूर्ण व्यवस्था को भी बनाये रखेंगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
