नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बाड़मेर तबादला होने पर सफाई निरीक्षक महिपाल कुमार को दी विदाई – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

बाड़मेर तबादला होने पर सफाई निरीक्षक महिपाल कुमार को दी विदाई

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल। नगरपालिका भीनमाल में कार्यरत सफाई निरीक्षक महिपाल कुमार के बाड़मेर तबादला होने पर मंगलवार को नगरपालिका परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशासनिक कौशल, अनुशासित कार्यशैली तथा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में दिए गए योगदान की सराहना की।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि महिपाल कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान नगरपालिका की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का सदैव प्रयास किया। उन्होंने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया, जिससे वे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने पुष्पमालाएं एवं साफा पहनाकर उनका सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। महिपाल ने भी सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भीनमाल में मिला सहयोग और अपनापन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां के कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करने का अनुभव उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेगा।विदाई समारोह में अधिशासी अभियंता (AEN) मुकेश चौहान, मदन पुरोहित, स्वास्थ्य निरीक्षक संजय जोशी, रतनलाल, राजेश पुनिया, हरजीराम देवासी, योगेश ठाकुर, सेवानिवृत्त सुरेंद्र सिंह, जमादार राजेंद्र कुमार, प्रकाशचंद्र, रवि कुमार, बंटीलाल, नरेश कुमार, भीयांराम सहित नगरपालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!