नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भीनमाल में सोनी समाज के युवाओं ने दिखाई मानवता की मिसाल, तीन मरीजों के लिए किया रक्तदान – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

भीनमाल में सोनी समाज के युवाओं ने दिखाई मानवता की मिसाल, तीन मरीजों के लिए किया रक्तदान

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (विक्रम राठी) शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन तीन मरीजों के लिए रक्त की तत्काल आवश्यकता पड़ने पर सोनी समाज के युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्त सेवा दल संस्थान राजस्थान इकाई भीनमाल की सक्रिय पहल से तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था कर मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।जानकारी के अनुसार, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों ने रक्त की कमी होने पर रक्त सेवा दल संस्थान राजस्थान इकाई भीनमाल से संपर्क किया। मरीजों की गंभीर स्थिति को देखते हुए संस्थान के भीनमाल प्रभारी सतीश सैन एवं सुरेश कुमार नामा ने बिना समय गंवाए रक्तदाताओं से संपर्क साधा और उन्हें मरूधरा ब्लड सेंटर पहुंचने का आग्रह किया।

सेवा भावना से प्रेरित होकर सोनी समाज के तीन युवा तुरंत मरूधरा ब्लड सेंटर पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद की। रक्तदान करने वालों में जितेन्द्र कुमार सोनी (AB+), दिनेश कुमार सोनी (B+) तथा हितेश कुमार सोनी (O+) शामिल रहे। तीनों युवाओं ने संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सामाजिक दायित्व निभाया और मानवता का परिचय दिया।

रक्त सेवा दल संस्थान के प्रभारियों सतीश सैन एवं सुरेश कुमार नामा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान भी किया।

सोनी समाज के युवाओं की इस सेवा भावना और रक्त सेवा दल संस्थान के उत्कृष्ट समन्वय की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने इसे मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!