प्रवीण कुमार माहेश्वरी बने मंत्री, हंसराज पुरोहित को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
|
😊 Please Share This News 😊
|

भाजपा नगर मंडल सांचौर की 60 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर सांचौर (विक्रम राठी) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सांचौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश कुमार शारदा द्वारा की गई। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।नई कार्यकारिणी में हंसराज पुरोहित को महामंत्री तथा प्रवीण कुमार माहेश्वरी को मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पण के बल पर पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। भाजपा नगर मंडल की इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, मंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया संयोजक, आईटी संयोजक सहित विभिन्न दायित्वों पर 60 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी में सभी वर्गों एवं समाजों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का प्रयास किया गया है।नवनियुक्त महामंत्री हंसराज पुरोहित एवं मंत्री प्रवीण कुमार माहेश्वरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है,
उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |
[responsive-slider id=1466]
