नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसडीएम मोहित कासनिया ने पीएम श्री विद्यालय जुंजाणी का किया निरीक्षण – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एसडीएम मोहित कासनिया ने पीएम श्री विद्यालय जुंजाणी का किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल (विक्रम राठी) राजस्थान सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) के निर्देशानुसार स्टेट रिव्यूवर के रूप में नामित उपखण्ड अधिकारी मोहित कासनिया ने बुधवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जुंजाणी का निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, नवाचारों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विज्ञान प्रयोगशाला, पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाएं, खेल मैदान, बाल वाटिका, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, शौचालय, करियर मार्गदर्शन, छात्र उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विद्यालय में संचालित सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए गुणवत्ता आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर एसडीएम मोहित कासनिया ने विद्यालय में नवस्थापित संविधान कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि संविधान कक्ष विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह चौहान, आरपी नारायण सिंह राव, प्राचार्य शांतिलाल जीनगर, उपप्राचार्य उत्तम राज आचार्य, राजेश कुमार परमार, मेघ सिंह, शिवराज बेरवा, रमेश कुमार जाणी, उत्तम सिंह राव, पवन व्यास, अशोक प्रजापत, महिपाल कंसारा सहित विद्यालय स्टाफ एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!