नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 97826 56423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित – Raj News Live

Raj News Live

Latest Online Breaking News

एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम आयोजित

😊 Please Share This News 😊

भीनमाल- 28 जुलाई। 06वीं बटालियन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के कमांडेंट श्री सुरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन तथा उपखण्ड अधिकारी भीनमाल मोहित कासनिया के समन्वय में टीम 6एन, ई/06 बटालियन, एनडीआरएफ द्वारा पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भीनमाल में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (एसएसपी) का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया देने हेतु उन्हें प्रशिक्षित करना था।प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की भूमिका, आपदा प्रबंधन अधिनियम, विभिन्न प्रकार की आपदाओं, रक्तस्राव नियंत्रण, सिर की चोट का प्राथमिक उपचार, आंख एवं शरीर में धंसी वस्तु की चोट का प्रबंधन, कंधे के अव्यवस्था (डिसलोकेशन) का स्थिरीकरण, पेल्विक स्प्लिंटिंग, घायल व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की विभिन्न तकनीकों, वयस्क एवं शिशु सीपीआर, एफबीएओ, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटेशन डिवाइस तथा अन्य जीवनरक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अग्नि सुरक्षा पर विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें आग के विभिन्न वर्गों, अग्निशामक यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग तथा फायर ड्रिल का लाइव प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के 44 स्टाफ सहित एवं 1,125 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपदा के समय अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों एवं जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एनडीआरएफ ने विद्यालय समुदाय से अपील की कि आपदा के समय घबराने के बजाय प्रशिक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से कार्य करें तथा अपने परिवार एवं समाज में भी आपदा सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। एनडीआरएफ का यह अभियान विद्यालयों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण की संस्कृति को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!